एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: इस बार भी BJP के खिलाफ एकजुट नहीं हो सके SP-BSP, कभी साथ में चलाई थी सरकार

UP Elections: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में एसपी-बीएसपी कई बार साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं तो वहीं साथ मिलकर सरकार भी चलाई है. हालांकि अब दोनों पार्टियों की एक साथ दाल गलते नहीं दिख रही है.

UP Elections: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक हवा चलते दिख रही है. बीजेपी सत्ता में वापस आने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है तो वहीं एसपी, कांग्रेस, बीएसपी समेत अन्य दल जीत हासिल करने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के इतिहास को अगर देखें तो राज्य में एसपी-बीएसपी कई बार साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं तो वहीं साथ मिलकर सरकार भी चलाई है. साल 2019 विधानसभा चुनावों में भी बीएसपी-एसपी ने गठबंधन किया था हालांकि वो बाद में टूट गया था. बीएसपी मुखिया मायावती ने खुद ट्वीट कर समाजवादी पार्टी से रिशते तोड़ने का आधिकारिक ऐलान किया था. 

वहीं इस साल होने वाले चुनावों में बीएसपी-एसपी साथ आते नहीं दिख रहे हैं. दोनों पार्टियां बीजेपी और एक दूसरे के खिलाफ सत्ता हासिल करने में जुटे हैं. बता दें, समाजवादी पार्टी ने चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के साथ गठबंधन किया है और बीते दिन पार्टी मुखिया अखिलेश ने मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वहीं राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- 'राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन' युवा, किसान के विकास का मंत्र आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त!!'UP Elections 2022: इस बार भी BJP के खिलाफ एकजुट नहीं हो सके SP-BSP, कभी साथ में चलाई थी सरकार

(समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव)

वहीं प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने लिखा- 'मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे!  एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार.'रालोद ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार विधानसभा संख्या 8 कैराना से सपा के नाहिद हसन, विधानसभा संख्या 10 शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी, विधानसभा संख्या 12 चरथावल से सपा के पंकज मलिक, विधानसभा संख्या 13 पुरकाजी से रालोद के अनिल कुमार को टिकट दिया है. इसके साथ ही विधानसभा संख्या खतौली से रालोद के राजपाल सिंह सैनी, विधानसभा संख्या 21 नहटौर से रालोद के मुंशी राम, विधानसभा संख्या 46 किठौर से सपा के शाहिद मंजूर, विधानसभा संख्या 48 मेरठ से सपा के रफीक अंसारी, विधानसभा संख्या 52 बागपत से रालोद के अहमद हमीद, विधानसभा संख्या 53 लोनी से रालोद के मदन भैया को टिकट मिला है.

UP Elections 2022: इस बार भी BJP के खिलाफ एकजुट नहीं हो सके SP-BSP, कभी साथ में चलाई थी सरकार

(अखिलेश यादव और जयंत चौधरी)

वहीं मायावती ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में पूरे देमखम के साथ मैदान में उतरेगी और उन्होंने दावा किया कि राज्य में बीएसपी की सरकार बनने जा रही है. उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए बीएसपी ने भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. इससे पहले 15 जनवरी को पहले चरण के लिए पार्टी ने 58 में से 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. बचे हुए नामों का भी एलान हुआ और पहले जारी किए गए कुछ नामों में तब्दीली भी की गई. 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन के मौके पर बीएसपी ने पहले चरण की 58 सीटों में से 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनमें से कई लोगों के नाम काटकर वहां से नए उम्मीदवारों का एलान किया गया है. बता दें कि 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण के लिए चुनाव होना है.  

वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही की राय में इस बार बसपा-सपा के बीच गठबंधन होना ही नहीं था. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने गठबंधन के लिए ना कोई प्रयास किया ना ही वो चाहते थे. विजय विद्रोही ने बताया कि साल 2019 में दोनों के बीच सीटों और मुद्दों को लेकर इतना झगड़ा और मन मुटाव हुआ कि उन्होंने इस साल साथ आने की कोशिश भी नहीं की.

वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा का कहना है कि साल 2014 में मायावती की पार्टी का खाता नहीं खुला था जबकि 2019 में दस सांसद चुने गए. बीएसपी का वोट समाजवादी पार्टी के लिए ट्रांसफ़र नहीं हुआ इसीलिए अखिलेश ने इस बार मायावती के साथ तालमेल के बारे में सोचा भी नहीं. उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश अपने को बीजेपी के खिलाफ सबसे मज़बूत विरोधी बता कर मुस्लिम वोटों का बंटवारा रोकने की कोशिश में लगे हैं.

UP Elections 2022: इस बार भी BJP के खिलाफ एकजुट नहीं हो सके SP-BSP, कभी साथ में चलाई थी सरकार

(बीएसपी चीफ मायावती)

कब कब होंगे चुनाव?

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने इन सातों चरणों की तारीखों का एलान कर दिया है. यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें.

Mumbai के ताड़देव इलाके की बिल्डिंग में भीषण आग लगने से अब तक 7 की मौत, मौके पर दमकल की 21 गाड़ियां मौजूद

Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनावों में अबतक किन-किन बड़े नेताओं ने बदला पाला, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget