एक्सप्लोरर

UP Election 2022: दारा सिंह चौहान ने बताया क्यों दिया योगी सरकार से इस्तीफा? abp न्यूज़ से बताया

Dara Singh Chauhan Interview: दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार में दलितों और पिछड़ों की आवाज नहीं सुनी जा रही थी. जिसके चलते उन्होंने ये इस्तीफा दिया है. 

Dara Singh Chauhan resign:  यूपी में चुनाव से पहले बीजेपी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं. मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुटी थी, तभी एक और मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफा सौंप दिया. जिसके बाद यूपी की सियासत और गरमा गई है. एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार में दलितों और पिछड़ों की आवाज नहीं सुनी जा रही थी. जिसके चलते उन्होंने ये इस्तीफा दिया है. 

दलितों और पिछड़ों को नहीं मिला इंसाफ
एबीपी न्यूज के साथ इंटरव्यू में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने आहत होकर अपना इस्तीफा दिया है. बीजेपी की सरकार बनाने के लिए पिछड़े समाज के लोगों ने बिना कुछ देखे उन्हें समर्थन और सहयोग दिया. प्रदेश के नौजवानों ने साथ दिया. मैं भी पिछड़े समाज से आता हूं. लेकिन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद भी दलितों को इंसाफ और अधिकार नहीं मिल पाया है. इसीलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया. 

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: चुनाव से ठीक पहले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से बीजेपी पर कितना असर? सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

पांच साल तक सरकार में रहने के बाद चुनाव से ठीक पहले इस्तीफे के सवाल पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि, दलितों और गरीबों ने सरकार को बनाया, लेकिन उनके नाम पर पिछले पांच साल तक सभी लोग मलाई खाते रहे. गरीबों के कटोरे में कुछ भी नहीं गया. उन तक कोई मलाई नहीं पहुंच पाई, तभी मैंने आहत होकर ये फैसला लिया है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ नहीं हुई कोई बात
दारा सिंह चौहान ने कहा कि उनका स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ था. वो गरीबों की आवाज नहीं सुने जाने के चलते काफी परेशान थे, इसीलिए उन्होंने ये फैसला लिया है. जब दारा सिंह से सवाल किया गया कि क्या उनके बाद कई और बड़े चेहरे भी बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि, मैं किसी के भी दिल की बात कैसे बता सकता हूं. लेकिन डेमोक्रेसी में सभी का अधिकार है कि वो अपना पक्ष रखे. कोई भी किसी भी पार्टी में जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - COVID 19: पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कोरोना के वर्तमान हालात पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget