एक्सप्लोरर

UP Assembly Election: समाजवादी पार्टी के गढ़ में इस बार आसान नहीं मुकाबला, इन कारणों से बढ़ी अखिलेश यादव की चुनौती

UP Polls: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मैनपुरी से की थी और अब यहां के मैदान में अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

UP Elections 2022: मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. लेकिन, इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के इस पारंपरिक गढ़ में सत्ताधारी बीजेपी के साथ कड़ा मुकाबला होने जा रहा है. मैनपुरी जिले में चार विधानसभा सीटें हैं- मैनपुरी, बोनगांव, किशनी और करहल. इन सभी सीटों पर इस वक्त समाजवादी पार्टी का कब्जा है.

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मैनपुरी से की थी और अब यहां के मैदान में अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने वर्तमान विधायक राजू यादव, ब्रजेश कठेरिया, आलोक शाक्या को मैनपुरी सदर, किशनी और बोनगांव विधानसभा सीट से उतारा है. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल से सत्यपाल सिंह बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है.

यहां के स्थानीय लोगों को समाजवादी पार्टी का वोटबैंक माना जाता है. लेकिन वे कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मौजूदा योगी की नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ कर रहे हैं. समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वे मानते हैं कि समाजवादी पार्टी को बीजेपी कड़ी चुनौती दे सकती है. हालांकि, कई लोगों का यह भी मानना है कि बेरोजगारी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के अभाव की वजह से ये भी मुद्दे हैं और इन मुद्दों पर भी वोटिंग होगी.

मैनपुरी के रहने वाले रॉकी शुक्ला ने बताया कि इस क्षेत्र के सबसे बड़े मुद्दों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- “सपा सरकार में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ था लेकिन मौजूदा बीजेपी सरकार में नहीं हो पाया. लेकिन, जब प्रशासन की बात होती है तो योगी सरकार बेहतर है. इन दोनों का कंबिनेशन बेहतर रहेगा. ”

वे ऐसा मानते हैं कि पहले की तरह इस बार एक पक्षीय मुकाबला शायद ही हो, क्योंकि सपा प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी कड़ी चुनौती देगी. शुक्ला ने आगे बताया- “बीजेपी का अच्छा असर है. इससे पहले सपा प्रत्याशी के लिए यहां से जीत काफी आसान होती थी, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है.”

जबकि, 56 साल के दामोदर कश्यप ने इस बात पर जोर देते हुआ कहा कि बीजेपी इस बार समाजवादी पार्टी को चुनौती दे रही है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला. उन्होंने कहा- हम इस बात से खुश हैं कि मुफ्त में योगी सरकार की तरफ से राशन दिया जा रहा है. माफियाराज और गुंडागर्दी खत्म हो गया है.

स्थानीय व्यवसायी संदीप चतुर्वेदी ऐसा मानते हैं कि शहर को बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है, शैक्षिक संस्थान, चिकित्सा सुविधाएं और युवाओं के बीच बेरोजगारी ये बड़े मुद्दे रहेंगे. उन्होंने कहा- “सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, विकास की कमी और कनेक्टिविटी है. इटावा में मैनपुरी की तुलना में ज्यादा ट्रेनें हैं. यह सच है कि कोरोनाकाल में बीजेपी सरकार  तरफ से मुफ्त राशन दिए गए. मैं ऐसा मानता हूं कि इस समय मुकाबला कड़ा है. समाजवादी पार्टी ने इटावा की तुलना में मैनपुरी को ज्यादा नहीं दिए. कोई शैक्षिक संस्थान नहीं है.”

ये भी पढ़ें: Deep Sidhu Death: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का आज होगा पोस्टमार्टम, कल रात सिंघु बॉर्डर के पास एक्सीडेंट में हुई थी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget