एक्सप्लोरर

Deep Sidhu Death: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का आज होगा पोस्टमार्टम, कल रात सिंघु बॉर्डर के पास एक्सीडेंट में हुई थी मौत

Deep Sidhu Death: पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू का आज का पोस्टमार्टम किया जाना है. सिद्धू के निधन के बाद उनके शव को सरकारी अस्पताल में रखा गया है.

Deep Sidhu Death: पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की बीते दिन सड़क हादसे में मौत हो गई जिसके बाद आज का पोस्टमार्टम किया जाएगा. सिद्धू के निधन के बाद उनके शव को सरकारी अस्पताल में रखा गया है जहां उनके परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. 

दरअसल, बीते दिन एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दीप सिद्धू जा रहे थे. तभी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली से उनकी गाड़ी जा टकराई. हादसा सोनीपत ज़िले में हुआ है. दीप सिद्धू के शव को खरखौदा के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. महिला मित्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. दीप सिद्धू के निधन की जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस ने बताया, "उन्होंने अपनी कार से पीपली टोल के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक ट्रक को टक्कर मार दी."

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे दीप सिद्धू

दीप सिद्धू को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम माना जाता है. उन्होंने फिल्म 'रमता जोगी' के ज़रिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी. इस फिल्म के बाद वो जोरा चैप्टर 1 और जोरा चैप्टर 2 में नज़र आए थे. ये दोनों ही फिल्में उनकी सुपरहिट रही थीं. सिद्धू को इन्हीं फिल्मों के चलते पंजाब में जोरा के नाम से भी जाना जाता था.

लाल किला हिंसा मामले में आरोपी थे दीप

किसान आंदोलन के दौरान पिछले साल लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू का नाम सामने आया था. उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था. कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्हें ज़मानत मिल गई थी. ज़मानत याचिका में दीप सिद्धू ने अदालत में खुद को बेकसूर बताया था. उन्होंने कहा था कि उसे फर्जी तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है. तब कोर्ट में दीप सिद्धू के वकील ने उनका पक्ष रखते हुए कहा था कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, जिससे पता चल सके कि उसने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया.

यह भी पढ़ें.

Delhi Corona Update: दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 756 नए मामले, 5 की मौत और 830 मरीज हुए ठीक

Delhi Edward Park: एडवर्ड पार्क की स्थापना के सौ साल हुए पूरे, लोगों ने पार्क को लेकर बताई रोचक बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget