UP Assembly Election 2022: चुनावी गहमागहमी के बीच बीजेपी का फैसला, यूपी में बदली इलेक्शन कैंपेन की टैगलाइन
UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन की टैगलाइन बदल दी है. फिलहाल बीजेपी की टैगलाइन है-सोच ईमानदार-काम दमदार. अब बीजेपी की नई टैगलाइन होगी-सोच ईमानदार-काम असरदार.

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन की टैगलाइन बदल दी है. फिलहाल बीजेपी की टैगलाइन है-सोच ईमानदार-काम दमदार. अब बीजेपी की नई टैगलाइन होगी-सोच ईमानदार-काम असरदार. नया स्लोगन जल्द ही लागू किया जाएगा. लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीडिया सेल का उद्घाटन भी करेंगे.
बता दें कि कोविड-19 महामारी के साये में अगले महीने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने रोचक हैशटैग, जोशीली धुन और तुरंत प्रतिक्रिया के साथ डिजिटल दुनिया में अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है.
विभिन्न पार्टियों में नारों को गढ़ने वाले और कलाकर लगातार काम कर रहे हैं ताकि पैने अंदाज में मतदाताओं को फेसबुक और यूट्यूब पर संदेश या विरोधी दल को जवाब दिया जा सके.
UP Chunav: दूसरे चरण की 55 सीटों पर मुस्लिम आबादी की बहुलता, जानें BJP-SP-BSP-कांग्रेस में कौन ज्यादा मजबूत?
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रचार गीत जारी किया है जो लोकप्रिय श्रीलंकाई गाना ‘मणिके मागे हिथे’ पर आधारित है जिसे योहानी डी सिल्वा ने गाया है. बीजेपी के प्रचार गाने के बोल हैं, ‘‘सबकी मन की यह भाषा, यहां दो-दो हैं आशा, यही मोदी, यही योगी, उपयोगी, सहयोगी.’’ इसके साथ ही गाने में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों, ‘दंगा मुक्त’पांच साल, बिजली आपूर्ति में सुधार और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को बताया गया है.
इस गाने को बीजेपी और उसके नेताओं ने पिछले हफ्ते अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया. ‘‘आयेगी फिर से बीजेपी’ शीर्षक से भी गाना जारी किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


















