एक्सप्लोरर

UP Chunav: दूसरे चरण की 55 सीटों पर मुस्लिम आबादी की बहुलता, जानें BJP-SP-BSP-कांग्रेस में कौन ज्यादा मजबूत?

Uttar Pradesh Election: यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी के लिए अधिक चुनौतियां होंगी. 55 सीटों में से ज्यादातर में मुस्लिम आबादी की बहुलता है.

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव के दूसरे चरण में 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा. इनमें पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर के अलावा रुहेलखंड के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. दूसरे चरण में बीजेपी के लिए चुनौतियां पहले की अपेक्षा अधिक होंगी क्योंकि 55 सीटों में से ज्यादातर में मुस्लिम आबादी की बहुलता है. इन इलाकों में बरेलवी (बरेली) तथा देवबंद (सहारनपुर) के मुस्लिम धर्म गुरुओं का भी काफी प्रभाव माना जाता है.

2017 में इन 55 सीटों पर बीजेपी को मिली कड़ी चुनौती

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस इलाके की 55 सीटों में से 38 सीटें बीजेपी को, 15 सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) को और दो सीटें कांग्रेस को मिली थीं. पिछला विधानसभा चुनाव सपा और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था. सपा के खाते में आईं 15 सीटों में से 10 पर पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवार जीते थे. जबकि पहले चरण की 58 सीटों में से बीजेपी ने 53 सीटें जीतीं और सपा व बहुजन समाज पार्टी को दो-दो, राष्‍ट्रीय लोकदल को एक सीट ही मिली थी.


UP Chunav: दूसरे चरण की 55 सीटों पर मुस्लिम आबादी की बहुलता, जानें BJP-SP-BSP-कांग्रेस में कौन ज्यादा मजबूत?

समाजवादी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी, राष्‍ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन किया. दोनों चुनावों में इन 55 सीटों पर बीजेपी के मुकाबले गठबंधन की सियासत को फायदा मिला. लेकिन, इस बार सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों के अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरने से राजनीतिक समीक्षकों का दावा है कि मतों का बिखराव होगा और बीजेपी को इसका फायदा मिल सकता है. बीएसपी ने भी इस इलाके में मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं और अपनी सक्रियता भी बढ़ाई है.

मुस्लिम, जाट और दलित मतदाताओं के गठजोड़ का फॉमूला

2017 विधानसभा चुनाव में जहां सपा और कांग्रेस को कुल 17 सीटों पर जीत मिली, वहीं लोकसभा चुनाव में इस इलाके की 11 सीटों में से सात सीटें बसपा-सपा गठबंधन के हिस्‍से में आयीं. इनमें से चार सीटों (सहारनपुर, नगीना, बिजनौर और अमरोहा) पर बसपा जीती जबकि सपा को मुरादाबाद, संभल और रामपुर में तीन सीटों पर जीत मिली थी. इससे एक बात साफ है कि इस गढ़ में मुस्लिम, जाट और दलित मतदाताओं के गठजोड़ का फॉमूला कामयाब हुआ था.

2022 यूपी विधानसभा चुनाव का समीकरण

खैर, इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से इस्तीफा देकर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और महान दल के केशव देव मौर्य का समीकरण मजबूत साबित हो सकता है. बहरहाल, स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा मौर्य अभी बदायूं से बीजेपी की सांसद हैं और उन्होंने दल छोड़ा नहीं है. उधर, कांग्रेस भी अपनी जमीन मजबूत करने के लिए प्रयासरत है. बरेलवी मुसलमानों के धार्मिक गुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया है.

उधर, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी इस अंचल की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इस अंचल में पिछले साल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए और योगी सरकार में विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री बने पंडित जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) भी चुनावी कसौटी पर रहेंगे. शाहजहांपुर उनका गृह जिला है और ब्राह्मण नेता के रूप में बीजेपी ने उनको आगे किया है.

ये भी पढ़ें-

Punjab Election: मुख्यमंत्री उम्मीदवार की दौड़ में टॉप पर चन्नी, राहुल गांधी के खास सहयोगी के सर्वे में सिद्धू को मिले सिर्फ 12% वोट!

UP में आज सियासी शुक्रवार: बरेली में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे JP Nadda, योगी दिखाएंगे BJP के चुनावी रथ को हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget