एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव में इन दिग्गजों के सामने है जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती

UP Assembly Election: यूपी में कई सियासी दिग्गजों की साख दांव पर है. आजम खान (Azam Khan), राजा भैया और शिवपाल यादव समेत कई नेताओं के सामने पुरानी चुनावी जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती है.

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. यूपी में 403 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बार के चुनाव में कई सियासी दिग्गजों की साख दांव पर है. कुछ को अपनी पुरानी चुनावी जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने या फिर तोड़ने की चुनौती है. रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) का दबदबा रहा है और वो इस बार फिर से चुनावी मैदान में हैं.

वही उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट (Kunda Assembly Constituency) से पिछले कई बार से राजा भैया चुनाव जीततेआए हैं. उन्हें भी अपने जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती है. जसवंतनगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है. शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के नाम यहां से सबसे अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड है. अखिलेश यादव से मतभेदों के बाद उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाई थी. हालांकि अब मतभेद दूर होने के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं.

कई दिग्गजों के सामने जीत के रिकॉर्ड को बनाए रखने की चुनौती

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी में मंत्री रह चुके आजम खान (Azam Khan) फिर से रामपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. आजम खान इस विधानसभा सीट से 9 बार विधायक रह चुके हैं. इस सीट से वो पहली बार साल 1980 में एमएलए चुने गए थे. साल 2017 के चुनाव में आजम को 102100 यानी करीब 47.74 फीसदी मत मिले थे. वही बीजेपी के शिव बहादुर सक्सेना को 55258 यानी 25.84 फीसदी वोट मिले. इस सीट पर 14 फरवरी को वोट डाले जा रहे हैं. रामपुर की सदर सीट पर समाजवादी पार्टी के दिग्‍गज नेता आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर है. इस विधानसभा सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के आकाश सक्‍सेना और कांग्रेस के नवाब काजिम खान से है.

राजा भैया कुंडा से लगातार 6 बार विधायक रहे

यूपी चुनाव (UP Election 2022) में सबकी नजरे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) पर भी टिकी है. राज भैया कुंडा प्रतापगढ़ से 6 बार से लगातर विधायक चुने गए हैं. वो सातवीं बार भी चुनावी समर में उतरे हैं. साल 2017 में रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया को रिकॉर्ड 136597 यानी करीब 69 फीसदी से अधिक मत मिले. उस दौरान चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले बीजेपी के जानकी शरन को महज 32950 वोट यानी करीब 17 फीसदी वोट मिले थे. कुंडा में वोटिंग पांचवें चरण में 27 फरवरी को होनी है. इस बार के यूपी चुनाव में जसवंतनगर विधानसभा सीट पर भी लोगों की नजरें हैं.
 
जसवंतनगर सीट से शिवपाल यादव फिर ठोंक रहे हैं ताल

जसवंतनगर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है. इस सीट से शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) 1996 में पहली बार विधायक चुने गए थे. इस सीट से वो लगातार 5 बार विधायक चुने गए हैं. इस सीट से शिवपाल यादव के नाम सबसे अधिक वोट से जीतने का रिकॉर्ड है. साल 2012 के चुनाव में शिवपाल यादव को 133563 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर रहने वाले बीएसपी के उम्मीदवार मनीष को 52479 मत ही मिले थे. बीच में अखिलेश से मतभेदों के बाद उन्होंने अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी. हालांकि अब उनके अखिलेश यादव से मतभेद दूर होने के दावे किए जा रहे हैं. इस बार के चुनाव वो समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर अखिलेश के नेतृत्व में चुनाव मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election: दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान CM योगी बोले- पहले फेज के बाद स्थिति साफ, हिजाब विवाद पर भी दिया बयान

Elections 2022 Voting Live: सुबह 9 बजे तक यूपी में 9%, गोवा में 11% और उत्तराखंड में 5% वोटिंग, प्रियंका गांधी ने की ये अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget