एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश को बड़ा झटका, चुनाव से ऐन पहले गोरखपुर से एसपी सांसद प्रवीण निषाद बीजेपी में शामिल

इस बार देश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है और यूपी में सभी सातों सीटों पर चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव जहां 11 अप्रैल को होगा वहीं सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी और इसी दिन पता चलेगा कि देश में किस पार्टी के हाथ में सत्ता आती है.

नई दिल्ली: 2018 के उप चुनाव में गोरखपुर में बीजेपी का किला ढाहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद प्रवीण निषाद लोकसभा चुनाव के बीच महागठबंधन को जोरदार झटका देते हुए बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कुछ दिन पहले ही निषाद पार्टी ने सपा-बसपा गठबंधन से नाता तोड़ लिया था. उसके बाद से ही प्रवीण निषाद के भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे. पिछले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल को साढे बाइस हजार वोटों से हराकर प्रवीण निषाद ने बड़ा उलटफेर किया था.

यूपी: अमेठी में बोलीं स्मृति ईरानी, 'राहुल अपनी जीत 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के साथ सुनिश्चित करना चाहते हैं' 

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कुछ दिन पहले लखनऊ में गठबंधन से नाता तोड़ने की औपचारिक घोषणा की थी. गठबंधन छोड़ने पर संजय निषाद ने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती पर उपेक्षा का आरोप लगाया था. संजय निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने वादा किया था कि निषाद पार्टी को दिए जाने वाले सीट का एलान जल्द होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इसी कारण निषाद पार्टी ने एसपी-बीएसपी गठबंधन से अलग होने का निर्णय किया.

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ जाकर मुलाकात भी की थी. मुलाकात के बाद से ही निषाद पार्टी के भाजपा के साथ आने के कयास लगाए जा रहे थे.

अजित सिंह का हमला, कहा- 'मोदी कभी सच नहीं बोलते, अगर श्रीलंका चले जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा था'

कुछ दिन पहले ही निषाद पार्टी के बड़े आंदोलन के दौरान गोरखनाथ मंदिर कूच कर रहे  प्रवीण निषाद और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था. उस समय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद और सांसद प्रवीण निषाद ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर महाराजगंज की सीट को जहां अंत तक चुप्पी साध कर अपने पाले में करना चाहते थे. वहीं निषाद पार्टी ने गठबंधन से नाता तोड़कर उन्हें बड़ा झटका दे दिया है. निषाद पार्टी के मास्टर स्ट्रोक से सपा चारों खाने चित नजर आ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget