एक्सप्लोरर

‘द ग्रेट खली’ के बीजेपी का प्रचार करने पर तृणमूल कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से खली तथा उम्मीदवार के खिलाफ ‘‘कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने’’ का आग्रह किया. वहीं, बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा कि खली के पास प्रवासी भारतीय नागरिकता (ओसीआई) कार्ड है और वह भारत में रह सकते हैं तथा काम कर सकते हैं.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में चुनाव प्रचार के लिए बांग्लादेशी अभिनेताओं को बुलाने के बीजेपी के आरोपों के बाद अब तृणमूल ने पलटवार किया है और वह इन आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग पहुंची है कि अमेरिकी पहलवान ‘द ग्रेट खली’ ने यहां बीजेपी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में भाग लिया था. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि जाधवपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने 26 अप्रैल को पहलवान से अपना चुनाव प्रचार कराया.

शिकायत में कहा गया है कि दिलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ के पास अमेरिकी नागरिकता है और बीजेपी उनके जरिए भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. तृणमूल कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘किसी विदेशी व्यक्ति को भारतीय मतदाताओं के मन को प्रभावित नहीं करने दिया जाना चाहिए क्योंकि उसे इस बारे में या तो जानकारी नहीं होती या फिर कम जानकारी होती है कि भारत में कौन अच्छा सांसद होना चाहिए.’’

खली ने मीडिया से कहा था, ‘‘वह (हाजरा) जब भी मुझे बुलाएंगे, जहां भी बुलाएंगे, मैं जाऊंगा. मैं खास तौर पर अपने छोटे भाई का समर्थन करने के लिए अमेरिका से आया हूं. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे उन्हें (हाजरा) वोट दें. अपना वोट बर्बाद न करें. अनुपम विद्वान आदमी हैं, वह आपकी परेशानियों को जानते हैं तथा वह किसी अन्य के मुकाबले कहीं अधिक आपकी सेवा करने में सफल होंगे.’’

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से खली तथा उम्मीदवार के खिलाफ ‘‘कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने’’ का आग्रह किया. वहीं, बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा कि खली के पास प्रवासी भारतीय नागरिकता (ओसीआई) कार्ड है और वह भारत में रह सकते हैं तथा काम कर सकते हैं. ओसीआई एक ऐसा आव्रजन दर्जा है जिसके तहत भारतीय मूल का कोई विदेशी व्यक्ति भारत में अनिश्चितकाल के लिए रह सकता है और काम कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget