एक्सप्लोरर

गुजरात के इस सांसद ने बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, कांग्रेस उम्मीदवार को दी मात

देश की 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के ऐतिहासिक नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी ने ना सिर्फ बहुमत के लिए जरूरी 272 का आंकड़ा हासिल किया बल्कि इसे पार करते हुए 303 का आंकड़ा छुआ. 2014 के चुनाव में बीजेपी को 282 सीटें मिली थीं.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है, 2014 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 303 तीन सीटें जीत ली हैं. वहीं एनडीए ने 352 सीटों पर अपना परचम लहराया है. कांग्रेस ने इस चुनाव में सिर्फ 52 सीटें अपने नाम की हैं. वहीं, यूपीए 87 सीटों पर ही सिमट गया. इस चुनाव में अन्य को 103 सीटें मिली हैं.

इस बार 16 सांसद ऐसे हैं जो पांच लाख से अधिक मतों के मार्जिन से जीते हैं. इनमें भी सबसे जयादा मार्जिन से जीतने वाले सांसद गुजरात की नवसारी सीट से बीजेपी के सी.आर.पाटिल हैं. उन्होंने कांग्रेस के धर्मेशभाई भीमभाई पटेल को 6,89,668 वोटों से हराया है. पाटिल को 9,69,430 वोट मिले हैं. बता दें कि पाटिल ने 2014 में जीत हासिल की थी लेकिन इस बार उनकी जीत का अंतर पिछली बार से भी ज्यादा है. 2014 का लोकसभा चुनाव 5,58,116 मतों के अंतर से जीता था.

बीजेपी ने दो केंद्र शासित राज्यों सहित 7 राज्यों में क्लीन स्वीप किया है. ये राज्य अरूणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दमन एंड दिउ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, त्रिपुरा और उत्तराखंड हैं. इन राज्यों में बीजेपी ने लोकसभा की सभी सीटें अपने नाम की हैं. वहीं, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी ने सिर्फ एक-एक सीट ही गंवाई है.

पांच लाख से अंधिक वोटों से जीते सांसद 1. गुजरात के नवसारी से बीजेपी के सीआर पाटिल ने कांग्रेस के धर्मेशभाई भीमभाई पटेल को 6,89,668 वोटों से हराया 2.हरियाणा के करनाल से बीजेपी के संजय भाटिया ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 656142 वोटों से हराया 3. हरियाणा के फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्णपाल ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 638293 वोटों से हराया. 4. राजस्थान के भीलवाड़ा से बीजेपी के सुभाष चन्द्र बहेड़िया ने कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 6,12,000 वोटों से हराया 5.गुजरात के वडोदरा से राजनबेन भट्ट ने कांग्रेस के प्रशांत पटेल को 589177 वोटों से हराया 6. पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 578486 वोटों से हराया 7. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के चंद्र प्रकाश जोशी ने कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 576247 वोटों से हराया 8. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात की गांधी नगर सीट से कांग्रेस के सीजे चावड़ा को 5,57,014 वोटों से हराया 9. एमपी के होशंगाबाद से बीजेपी के उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेन्द्र दीवान चन्द्रभान सिंह को 5,53,682 वोटों से हराया 10. उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के हंसराज हंस ने AAP के गुगन सिंह को 553897 वोटों से हराया 11. गुजरात की सूरत सीट से दर्शना विक्रम जरदोश ने कांग्रेस के अशोक पटेल को 5,48,230 वोटों हराया 12. एमपी की इंदौर सीट से बीजेपी के शंकर लालवानी ने कांग्रेस के पंकज संघवी को 5,47,754 वोटों से हराया 13. राजस्थान की राजसमंद सीट से बीजेपी की दिया कुमारी ने कांग्रेस के देवकीनन्दन को 5,51,916 वोटों से हराया 14. एमपी की विदिशा सीट से बीजेपी के रमाकान्त भार्गव ने कांग्रेस के शैलेन्द्र रमेशचन्द्र पटेल को 5,03,084 वोटों से हराया 15. तमिलनाडु के डिण्‍डीगुल सीट से डीएमके के वेलुसामी. पी ने पीकेएम के जोतिमुथु. के. को 538972 वोटों से हराया 16.तमिलनाडु के ही श्रीपेरूम्‍बुडुर सीट से डीएमके के बालू. टी. आर ने पीकेएम के वैथिलिंगम ए. को 507955 वोटों से हराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
'आंधी, तूफानी बारिश...,' दिल्ली, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'आंधी, तूफानी बारिश...,' दिल्ली, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
'आंधी, तूफानी बारिश...,' दिल्ली, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'आंधी, तूफानी बारिश...,' दिल्ली, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
तृषा की तरफ इशारा कर CM विजय बोले, 'हम बर्दाश्त नहीं करेंगे कि...'
तृषा की तरफ इशारा कर CM विजय बोले, 'हम बर्दाश्त नहीं करेंगे कि...'
सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस ने सहारनपुर जाने से रोका
सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस ने सहारनपुर जाने से रोका
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
Embed widget