एक्सप्लोरर

शरद पवार का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मुझसे पंगा मत लो

मोदी ने वर्धा में एक रैली में एनसीपी प्रमुख पर यह कहकर हमला किया था कि पवार ने अपनी पार्टी पर पकड़ खो दी है और इसके भीतर पारिवारिक कलह चल रही है.

उस्मानाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वह खुद किसी से पहले से पंगा नहीं लेते हैं, लेकिन ऐसा करने वाले को उसकी जगह दिखा देते हैं. पवार ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद मोदी पर सेना के पराक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने का भी आरोप लगाया. मोदी ने बुधवार को गोंडिया में एक चुनाव रैली में कहा था कि एनसीपी नेताओं की नींद उड़ गई है. उन्होंने सोमवार को वर्धा में एक अन्य रैली में एनसीपी प्रमुख पर यह कहकर हमला किया था कि पवार ने अपनी पार्टी पर पकड़ खो दी है और इसके भीतर पारिवारिक कलह चल रही है.

मध्य महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ''हम उस मिट्टी से हैं जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ. हम खुद पहले से किसी पंगा नहीं लेते, लेकिन कोई यदि ऐसा करता है तो उसे उसकी जगह दिखा देते हैं.'' पवार यहां एनसीपी उम्मीदवार राणा जगजीत सिंह पाटिल के लिए प्रचार करने पहुंचे थे.

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि मोदी पूछते हैं कि उन्होंने रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया. उल्लेखनीय है कि पवार 1991 से 1993 तक देश के रक्षामंत्री थे. उस समय वह कांग्रेस में थे. पवार ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश में हमले नहीं होने दिए जैसा कि मोदी की सरकार के दौरान हो रहा है.

पवार ने कहा कि मोदी कहते रहे हैं कि देश में पिछले 70 साल में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान कोई विकास नहीं हुआ, लेकिन मोदी को बताना चाहिए कि क्या उन्होंने इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकारों (1998 से 2004) के कार्यकाल को भी जोड़ा है. पवार ने राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री- जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और राजीव गांधी की सराहना की. उन्होंने कहा, ''वर्तमान प्रधानमंत्री सुरक्षाबलों के शौर्य का अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल करते हैं. यह सरकार यहां तक कि कुलभूषण जाधव तक की रिहाई कराने में असफल रही है. 56 इंच का सीना कहां चला गया?'' उस्मानाबाद निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा.

राहुल गांधी ने वायनाड से भरा पर्चा, कहा- मैं केरल को संदेश देने आया हूं कि भारत एक है

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget