एक्सप्लोरर

तृणमूल सांसद अर्जुन सिंह हुए बगावती, दफ्तर में सीएम ममता की जगह पीएम मोदी की तस्वीर लगाई

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टीएमसी ने अर्जुन को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने अपने कार्यालय में ममता बनर्जी की फोटो हटाकर पीएम मोदी की फोटो लगा दी. अर्जुन 2019 में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे.

पश्चिम बंगाल में आगामी संसदीय चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर से लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने मंगलवार को अपने दफ्तर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटा दीं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल छोड़ने के बाद सिंह ने बीजेपी के टिकट पर बैरकपुर से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था. हालांकि, 2022 में उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में वापसी की.

अब भाजपा में लौटने का इरादा स्पष्ट करते हुए अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाली तस्वीरें लगा दी हैं. उन्होंने दावा किया कि यह तस्वीर उन्हें खुद प्रधानमंत्री ने उपहार में दी थीं. अर्जुन सिंह ने यह भी कहा कि बैरकपुर से उन्हें नामांकित न करके तृणमूल नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब पार्टी में नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''मेरी (पार्टी से) कोई विशेष मांग नहीं थी. मैंने फिर से तृणमूल में शामिल होकर अनावश्यक रूप से 18 महीने बर्बाद कर दिए.”

अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह भाटपारा से बीजेपी विधायक हैं, जो बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत सात सीटों में से एक है. राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक, जिन्हें इस बार तृणमूल ने बैरकपुर से मैदान में उतारा है, उन्होंने कहा कि अगर सिंह बार-बार अपनी राजनीतिक संबद्धता बदलते रहेंगे तो बैरकपुर के लोगों के बीच उनकी विश्‍वसनीयता खत्म हो जाएगी. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि अर्जुन सिंह को भारतीय जनता पार्टी में दोबारा प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''इस संबंध में कोई भी निर्णय दिल्ली में पार्टी आलाकमान लेगी.'' भारतीय जनता पार्टी मौजूदा सांसद को फिर से पार्टी में शामिल कर टिकट दे सकती है. हालांकि, इसके लिए उन्हें आलाकमान को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह फिर से पाला नहीं बदलेंगे.

यह भी पढ़ेंः ABP Cvoter Opinion Poll 2024: तमिलनाडु में दिखेगा DMK प्लस का दम! ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget