एक्सप्लोरर

राजस्थान: सचिन पायलट बोले- कांग्रेस के सत्ता में आने पर ही पहनूंगा 'साफा'

उन्होंने कहा, ''2014 में पार्टी की हार के बाद मैंने सौगंध ली थी कि जब तक कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं करेगी मैं साफा नहीं पहनूंगा. मैंने साफे से खुद को दूर करने का फैसला किया जो कि हमारी संस्कृति का एक प्रतीक है.''

जयपुर: कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि चुनावों में पार्टी की जीत होगी और वह एक बार फिर साफा पहनेंगे. पायलट से जब बुधवार को पार्टी के लिये उनके संकल्प के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''2014 में पार्टी की हार के बाद मैंने सौगंध ली थी कि जब तक कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं करेगी मैं साफा नहीं पहनूंगा. मैंने साफे से खुद को दूर करने का फैसला किया जो कि हमारी संस्कृति का एक प्रतीक है.''

पायलट ने कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि जनता के आशीर्वाद से चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी और मैं एक बार फिर साफा पहन पाऊंगा.'' उल्लेखनीय है कि राजस्थानी साफा राजस्थान में संस्कृति और परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है. खासकर चुनाव प्रचार में तो हर पार्टी का हर नेता साफा पहनता है लेकिन प्रचार अभियान के दौरान जब भी लोग और उनके समर्थक पायलट को स्वागत के रूप में साफा भेंट करते तो वह उसे माथे से लगाकर रख देते. पायलट प्रचार के आखिरी दिन टोंक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे जहां उनका मुकाबला बीजेपी के यूनुस खान से है.

राजस्थान: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल, इन VIP सीटों पर रहेंगी सबकी निगाहें

सचिन पायलट ने जनवरी 2014 में प्रदेशाध्यक्ष का पद्भार संभाला था जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य में बुरी तरह हार गई थी. राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिये मतदान सात दिसम्बर को और मतगणना 11 दिसम्बर को होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget