एक्सप्लोरर

एक तरफ चौकीदार का 15 लाख का झूठ, दूसरी तरफ हमारा 5 साल में 3.60 लाख रुपये की गारंटी वाला सच-राहुल गांधी

असम के गोलाघाट जिले में बोकाखाट में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा किहिंदुस्तान के सबसे गरीब 20 फीसदी लोगों को कांग्रेस पार्टी 5 साल में 3 लाख 60 हजार रुपये देगी.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियां जमकर रैली कर रही हैं. आज जहां पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा तो वहीं असम में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया. वहां उन्होंने पीएम मोदी पर तीखे वार किए.

असम के गोलाघाट जिले में बोकाखाट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ चौकीदार का झूठ कि हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का सच है. हिंदुस्तान के सबसे गरीब 20 फीसदी लोगों को कांग्रेस पार्टी 5 साल में 3 लाख 60 हजार रुपये देगी. ये गारंटी है कि इतने पैसे 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों के खाते में डालेगी.

राहुल गांधी ने असम में ये भी कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वो नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूर नहीं करेगी. इसके अलावा पूर्वी राज्यों का विशेष राज्य का दर्जा फिर बहाल करेगी. वहीं इन राज्यों के लिए औद्योगिक नीति लाई जाएगी जिससे इस पूर्वी राज्यों को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाया जा सके. वहीं कांग्रेस पार्टी चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए न्यूनतम भत्ते को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसे पीएम मोदी पूरा करने में असफल रहे.

कल आया था कांग्रेस का घोषणापत्र बता दें कि कल ही कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है जिसमें न्याय योजना (न्यूनतम आय योजना) के जरिए सबसे गरीब 20 फीसदी परिवारों को साल के 72,000 रुपये देने का वादा किया गया है. इसके तहत गरीब परिवारों के खाते में हर महीने अधिकतम 6000 रुपये डाले जाने का वादा किया गया है. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में राहुल गांधी के हवाले से कहा गया है कि 'मेरा किया हुआ वादा मैंने कभी नहीं तोड़ा.' इसके अलावा कांग्रेस ने देश भर में सामाजिक समरसता बढ़ाने की बात भी की है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा था कि बीजेपी की सरकार ने देश भर में भय का माहौल पैदा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो कई पुराने कानून को खत्म किया जाएगा साथ ही कई ऐसे कानून लाए जाएंगे जिससे समाज के लोग चैन से जी सकें और अपराधियों के अंदर भय पैदा हो. वहीं कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों के बाद बीजेपी और बीएसपी प्रमुख मायावती ने इसके खिलाफ कई बातें कही हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसे झूठ का तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे छलावों का पुलिंदा बताया है. वहीं मायावती ने कहा है कि ये कांग्रेस का दिखावा और छलावा है.

कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा- पार्टी की तरह ही चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा है

रिपोर्ट का दावा, पिछले साल वायु प्रदूषण के कारण भारत में 12 लाख लोगों की हुई मौत

बिहारः सीतामढ़ी से जेडीयू ने बदला उम्मीदवार, डॉ वरुण का स्थानीय नेता कर रहे थे भारी विरोध

महबूबा मुफ्ती ने कहा- अगर आर्टिकल 370 हटा तो भारत का हिस्सा नहीं रहेगा जम्मू कश्मीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget