एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सीएम चेहरे की दावेदारी में Charanjit Channi और Navjot Sidhu में किसका पलड़ा है भारी? समझें

Punjab Assembly Election 2022: चरणजीत चन्नी (Charanjit Channi) और नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए दावेदारी कांग्रेस (Congress) आलाकमान के सामने पेश कर दी है.

Punjab Election 2022: पंजाब (Punjab) में कांग्रेस की तरफ से सीएम पद का चेहरा कौन होगा, क्या ये मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) होंगे या फिर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब में अपना सीएम कैंडिडेट बनाएगी? दरअसल, गुरुवार को जलंधर की रैली के दौरान मंच से ही नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) और चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi) ने मुख्यमंत्री के चेहरे की मांग राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से की थी.

वहीं कांग्रेस के लिए इन दोनों में से चुनाव करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) दोनों ही सीएम बनना चाहते हैं. चन्नी मौजूदा मुख्यमंत्री हैं और साथ ही दलित नेता भी हैं. वहीं सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष हैं और पंजाब की सियासत का बेहद पुराना और मशहूर चेहरा हैं. 

सिद्धू (Navjot Sidhu) पहले बीजेपी के सांसद बने. उस वक्त अकाली दल से उनकी बनती नहीं थी, गठबंधन में रहने के बावजूद अकाली नेताओं पर उनका हमला रूकता नहीं था. बिक्रम मजीठिया से 36 का आंकड़ा उसी दौर से है. उसके बाद उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ा और कांग्रेस में आए, लेकिन विद्रोही स्वभाव यहां भी जारी रहा.

Bikram Singh Majithia का तंज, 'इमरान खान Navjot Singh Sidhu को उधर वाले पंजाब का CM बना दें'

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) से उनकी कभी नहीं बनी. उन पर भी सिद्धू का अटैक लगातार जारी रहा. आखिरकार कैप्टन और सिद्धू की जंग में जीत सिद्धू की हुई और वो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए. लेकिन सिद्धू का लक्ष्य सिर्फ पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनना भर नहीं है, वो अपने आप को पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे हैं और इसीलिए उन्होंने राहुल गांधी के सामने ही रैली में मंच से हजारों लोगों के सामने ही मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करने की डिमांड कर दी.

सिद्धू (Navjot Sidhu) ने कहा, ''आपका फैसला सभी मानेंगे, जनता को संशय में ना रखें, आप भले थोड़ा समय और लें लेकिन CM का चेहरा दें. हाईकमांड का हर फ़ैसला मुझे मंज़ूर होगा लेकिन मुझे दर्शनी घोड़ा बनाकर मत छोड़ देना.''

हालांकि सिद्धू (Navjot Sidhu) की राह इसलिए आसान नहीं रहने वाली क्योंकि उनके और सीएम की कुर्सी के बीच सबसे बड़ी रूकावट मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हैं, क्योंकि जालंधर वाली रैली में ही सिद्धू के बाद चन्नी ने भी सीएम पद की अपनी दावेदारी राहुल के सामने ही मंच से ठोक दी.

उन्होंने कहा, ''111 दिन में ना सोया ना सोने दिया, मुझे 111 दिन मिले, पूरा समय दो. क्रांति कर दूंगा, राहुल गांधी जी आपसे विनती है. मुझे किसी पद की चाहत नहीं है. जो सही लगे उसे चेहरा घोषित करिए, दूसरी पार्टी वाले पूछते हैं चेहरा कौन है?

क्या जयंत चौधरी को मिस कर रही है BJP? Sanjeev Balyan ने abp को दिया इस सवाल का जवाब, बहुत कुछ कह गए केंद्रीय मंत्री

दोनों के बयान के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस चाहती है और कार्यकर्ता चाहता है और पंजाब चाहता है तो हम मुख्यमंत्री का फैसला लेंगे. अपने कार्यकर्ताओं से पूछ कर जल्दी से जल्दी CM के चेहरे की माँग पूरी करेंगे.

हाल ही में एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया था और पंजाब के लोगों से पूछा गया था कि कांग्रेस को किसके चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए ? इसके जवाब में 40 फीसदी लोगों ने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के चेहरे पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना चाहिए. जबकि सिद्धू के लिए सिर्फ 21 फीसदी लोगों ने हामी भरी. वहीं 27 फीसदी लोगों का जवाब था कि दोनों ही नहीं और 12 फीसदी लोगों ने जवाब दिया था पता नहीं.

यानी अगर इसे संकेत के तौर पर देखा जाए तो सिद्धू (Navjot Sidhu) की राह चन्नी के सामने आसान नहीं रहने वाली है, वैसे सिद्धू से जब एबीपी न्यूज़ ने पूछा कि क्या उनके और चन्नी के बीच किसी तरह का झगड़ा चल रहा है तो उनका जवाब था झगड़ा था कब?

चन्नी का दावा क्यों है मजबूत ? 
पंजाब में दलितों की आबादी करीब 30 फीसदी है. चन्नी (Charanjit Singh Channi) रमदसिया सिख समुदाय से आते हैं. चन्नी की हिंदू दलितों के साथ सिख समुदाय पर भी अच्छी पकड़ है. राज्य में दलित सीएम या डिप्टी सीएम की मांग लंबे वक्त से है. विशलेषकों का मानना है कि चन्नी को चेहरा बनाने से दलित वोट के साथ सिख वोट भी कांग्रेस को मिल सकते हैं.

UP Election 2022: अखिलेश यादव का वार- तमंचावादी बोलने वालों को देना चाहिए जवाब, किसके साथ 3 घंटे सीएम योगी ने जेल में पी चाय

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget