एक्सप्लोरर

Bikram Singh Majithia का तंज, 'इमरान खान Navjot Singh Sidhu को उधर वाले पंजाब का CM बना दें'

Punjab Elections 2022: पंजाब के अमृतसर पूर्वी सीट से पर्चा भरने के बाद बिक्रम सिंह मजिठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर करारा तंज किया है. उन्होंने कहा कि इमरान खान सिद्धू को उधर वाले पंजाब का CM बना दें.

Punjab Elections 2022: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की सीट अमृतसर पूर्वी सीट (Amritsar East Seat) से पर्चा भरने के बाद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने इलाके में पैदल घूम कर प्रचार किया. मजीठिया ने कहा कि इलाके के लोगों का नारा है, "भाग सिद्धू भाग". मजीठिया ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) सिद्धू को उधर वाले पंजाब (Punjab) का मुख्यमंत्री बना दें. अमृतसर पूर्वी सीट (Amritsar East seat) से चुनाव लड़ने को लेकर मजीठिया ने कहा कि सिद्धू यहां से 18 साल से सांसद-विधायक हैं फिर भी लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं की, किसी से मिलते नहीं है.

मजीठिया ने कहा, लोगों की मांग पर अमृतसर पूर्वी से लड़ रहा हूँ. लोग कह रहे हैं "भाग सिद्धू भाग". मजीठा और अमृतसर पूर्व दोनों सीटें जीते तो कौन सी सीट छोड़ेंगे के सवाल पर मजीठिया ने कहा कि दोनों सीटें मेरी रहेंगी. सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह देते हुए मजीठिया ने कहा कि सिद्धू हर पार्टी में झगड़ा करते हैं.

उन्होंने कहा कि वह 18 सालों से प्रतिनिधि हैं. तमाम पदों पर रहे, फिर भी कुछ नहीं कर पाए. अब एक ही रास्ता है. 20 किलोमीटर दूर पाकिस्तान है. वहां इमरान खान इन्हें मुस्लिम लीग का प्रधान बना कर दूसरी तरफ के पंजाब के मुख्यमंत्री बना देंगे. राहुल गांधी को भी सिद्धू पर भरोसा नहीं है.

ड्रग्स मामले में खुद पर दर्ज एफआईआर पर मजीठिया ने पूर्व डीजीपी पर हमला करते हुए कहा कि चटोपाध्याय राष्ट्र विरोधी ताकतों से मिले हैं. मुझ पर एफआईआर इसलिए की ताकि डीजीपी बने रह सकी. पिछली बार केजरीवाल ने आरोप लगाए और उन्होंने माफी मांगी. भगवान और लोगों की अदालत सबसे बड़ी है. 

सिद्धू को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए मजीठिया ने कहा कि 2007 से 12 के बीच सिद्धू मुझे छोटा भाई बोलते थे. वो मौके की राजनीति करते हैं. कांग्रेस को शीला-मुन्नी से ज्यादा बदनाम बताते थे. मनमोहन सिंह पर निशाना साधते थे, राहुल गांधी को पप्पू बोलते थे. बीजेपी को मां बताते थे और कहते थे कि बीजेपी छोड़ना गौ मांस खाने के बराबर है. कैप्टन को पिता बताते थे. जो रोज बाप बदले उस पर लोग क्यों भरोसा करेंगे! 

चुनावी सर्वे को नकारते हुए मजीठिया ने दावा किया कि इस बार अकाली दल बीएसपी की सरकार बनेगी. भविष्य में बीजेपी से गठबंधन पर कहा कि 20 फरवरी के बाद बात करेंगे.

नीतीश कुमार नहीं करेंगे यूपी में प्रचार, जानें JDU की स्टार प्रचारकों में लिस्ट में और किसे नहीं मिली जगह

ज्वेलर के लॉकर से करोड़ों का सोना चोरी कर चोरों ने खेतों में गाड़ा, ऐसे Mumbai Police ने पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget