एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अगर गठबंधन से सरकार बनाने की जरूरत पड़ी तो किस पार्टी के साथ बनाएंगे? ये बोले भगवंत मान

पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होना है. रिजल्ट से पहले सोमवार को एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलती नजर आ रही है.

पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होना है. रिजल्ट से पहले सोमवार को एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलती नजर आ रही है. एग्जिट पोल के नतीजों से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं.

हालांकि असली तस्वीर 10 मार्च को ही साफ होगी. लेकिन उससे पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान नतीजों से पहले संगरूर और आसपास के उन इलाकों में लगातार घूम रहे हैं जहां पर स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं. उनके साथ बाकी प्रत्याशी भी हैं. 

एग्जिट पोल पर क्या बोले भगवंत मान

एग्जिट पोल पर आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, पार्टी के वॉलंटियर और बाकी लोगों ने काफी मेहनत की है. हमने अपनी बातों को घर-घर तक पहुंचाया है. हमने फ्री बिजली-पानी की बात की, अस्पताल-स्कूलों की बात की है, इंडस्ट्री वापस लाने और नशा ख़त्म करने की बात की है. आगे मान ने कहा, हमने कोई नेगेटिव बात नहीं की है, जिसे लोगों ने समझा है. बाकी पार्टियों के पास कुछ नहीं था. 

उन्होंने हम पर सिर्फ आरोप लगाने का काम किया है. लोगों ने उनसे पूछा भी था कि आप विकास की बात क्यों नहीं करते सिर्फ आरोप क्यों लगाते हैं? लोगों ने इस बार हम पर भरोसा किया है. इससे पहले दूसरी पार्टियों ने पंजाब को बहुत  लूटा है, अब लोगों के पास विकल्प आया है तो वो हमें मौका दे रहे है.. 

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े चेहरे भी हार रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, परसों जवाब मिल जाएगा. बड़े-बड़े चेहरे हार रहे हैं. 

बाकी पार्टियां कह रही हैं कि एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ नहीं होता, आप पार्टी हार रही है पंजाब में? इस सवाल के जवाब में आप नेता ने कहा कि दिल बहलाने को ख्याल अच्छा है. यह पूछने पर कि अगर गठबंधन के साथ सरकार बनानी पड़े तो किस पार्टी के साथ जाएंगे? तो उन्होंने कहा कि ये काल्पनिक सवाल है.

पंजाब के एग्जिट पोल में क्या है?

एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल्स में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 51-61, कांग्रेस को 22 से 28, शिरोमणि अकाली दल को 20 से 26, बीजेपी गठबंधन को 7 से 13 सीटे मिल रही हैं. 

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल्स के आंकड़ो में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 76 से 90, कांग्रेस को 19 से 31, शिरोमणि अकाली दल को 7 से 11, बीजेपी गठबंधन को 1 से 4 और अन्य को दो सीटें मिलती दिख रही हैं.

न्यूज24- चाणक्य

न्यूज 24 और चाणक्य द्वारा दिए आंकड़ों के अनुसार  आम आदमी पार्टी 100, कांग्रेस 10, शिरोमणि अकाली दल गठबंधन 6 और बीजेपी गठबंधन 1 सीट ला रही हैं.

यह भी पढ़ेंः Goa Exit Polls 2022: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बोले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, बीजेपी को मिलेंगी इतनी सीटें

यह भी पढ़ें: Punjab Exit Poll 2022: पंजाब में किसे मिलेगा सिंहासन, बीजेपी-अकाली-कांग्रेस और आप में इस बार किसे कितने प्रतिशत मिला वोट?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget