एक्सप्लोरर

Punjab Election: Priyanka Gandhi की रैली में खफा दिखे Navjot Singh Sidhu, भाषण देने से भी किया मना

Punjab Election Latest News: प्रियंका गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार को इसलिए हटाना पड़ा, क्योंकि उसे दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी चला रही थी.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में सियासी शोर के बीच नवजोत सिंह सिद्धू खफा-खफा से नजर आए. धुरी में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की जनसभा में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) मंच पर तो मौजूद रहे, लेकिन भाषण नहीं दिया. सुनील जाखड़ (Suneel Jakhar) के बाद भाषण के लिए सिद्धू (Sidhu) का नाम पुकारा गया, लेकिन सिद्धू ने मना कर दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) मंच पर भाषण देने आए. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने भाषण में संबोधन के अलावा सिद्धू का नाम तक नहीं लिया.

पिछले रविवार को कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चन्नी के नाम का एलान होने के बाद सिद्धू पहली बार अमृतसर (Amritsar) से बाहर नजर आए. वो केवल अपनी सीट पर ही चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक सिद्धू की एक नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्हें प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर नहीं मिला है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को पंजाब में चुनाव प्रचार को धार दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार को इसलिए हटाना पड़ा, क्योंकि उसे दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी चला रही थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी हमला करते हुए उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से निकली हुई पार्टी बताया.

पंजाब में 20 फरवरी को 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया उन्होंने पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी आप पर दिल्ली में कुछ भी न करने का आरोप लगाया और कहा कि उसकी सरकार वहां ‘‘नाकाम’’ रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों को आप द्वारा प्रचारित किये जा रहे शासन के दिल्ली मॉडल से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि भाजपा भी 2014 में गुजरात मॉडल का प्रदर्शन कर केंद्र में सत्ता में आयी थी, लेकिन सच्चाई अब सभी के सामने है.

पिछले साल सितंबर में कांग्रेस द्वारा अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाने और चरणजीत सिंह चन्नी को उनकी जगह मुख्यमंत्री बनाने के मुद्दे पर प्रियंका ने उनका (अमरिंदर सिंह का) नाम लिये बिना कहा, ‘‘यह सच है कि पांच साल तक यहां हमारी सरकार थी, यह भी सच है कि उस सरकार में कुछ खामियां थीं. यह अपने रास्ते से कहीं भटक गयी थी.

ये भी पढ़ें- Election 2022: EVM में वोटिंग करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, इस तरह चेक करें कि आपका वोट सही जगह गया है या नहीं?

ये भी पढ़ें- Election 2022: अब वोटिंग के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, इस तरह घर बैठे डाल सकते हैं अपना वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget