एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: Charanjit Channi पर अरविंद केजरीवाल का तंज, कहा- धुरी से Bhagwant Mann इतने वोटों से जीत रहे हैं, आप दोनों सीट से हार रहे हैं

Punjab Assembly Election: धुरी पंजाब की सबसे हॉट और वीआईपी सीट है, क्योंकि AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

Punjab Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. मंगलवार को उन्होंने धुरी में व्यापारियों के साथ टाउनहॉल कार्यक्रम में हिस्सा लिया. धुरी पंजाब की सबसे हॉट और वीआईपी सीट है, क्योंकि AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा, मैं अभी धुरी में था. चन्नी साहिब, भगवंत धुरी से कम से कम 51,000 वोट से जीत रहे हैं.और आप दोनों सीटों से हार रहे हैं.

वहीं व्यापारियों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, भगवंत मान पंजाब के होने वाले सीएम हैं और सीएम के हल्के में तो सबसे ज्यादा काम होते हैं. तो यहां की सब समस्याएं दूर होंगी. भगवंत मान 2014 और 2019 में यहां से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. दो दिन पहले चन्नी साहब ने कहा कि भगवंत मान चुनाव हार रहे हैं, आप तो उन्हें जिताओगे ही, लेकिन मैं आपसे विनती करने आया हूं कि उन्हें रिकॉर्ड मार्जिन से जिताओ, 51 हजार से ज्यादा की लीड होनी चाहिए.

केजरीवाल ने आगे कहा, पीएम की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. केंद्र और BJP से हमारे बहुत मतभेद हैं, लेकिन देश और जनता के मुद्दे पर हमने कभी राजनीति नहीं की. कोरोना के मुद्दे पर कई बार केंद्र ने प्रोवोक किया लेकिन हमने सब मैनेज किया. AAP की पंजाब में सरकार बनेगी तो हम सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र के साथ होकर चलेंगे, झुकना भी पड़ेगा तो झुकेंगे. पंजाब की सुरक्षा हमारे इगो से बहुत ज्यादा है.

केजरीवाल ने कहा, ईमानदार सरकार रहे तो किसी की हिम्मत नहीं कि पंजाब में बम या RDX आ जाए. जिस पुलिस अधिकारी को पैसे इकट्ठे करके मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है, वो तो नशे ही बिक़वाएगा. यही पंजाब पुलिस कमाल करके दिखाएगी. हमने दिल्ली में टीचर नहीं बदले, उन्हीं 60 हजार शिक्षकों ने बेहतर परिणाम दिया. 

पंजाब में हम रेडराज बंद करेंगे, दिल्ली में किया है. जब हमारी सरकार बनी तो बजट 22 हजार करोड़ था. आज 70 हजार करोड़ है. हम VAT को घटाकर 5 परसेंट के स्लैब में लाए हैं. पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज है. लेकिन वो आया कहां से, भ्रष्टाचार से आया. हमारी प्लानिंग चल रही है, सरकार बनते ही भ्रष्टाचार रोकने के लिए कड़ा कदम उठाएंगे. 

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा, निर्णय आप व्यापारी लेंगे. सरकार उसे लागू करेगी. हम चाहते हैं कि पंजाब में व्यापार और इंडस्ट्री और बढ़े. आज बच्चे विदेश जा रहे हैं. हम सिस्टम को आसान करेंगे. सब करेंगे लेकिन आपका भरोसा चाहिए कि भगवंत मान 51 हजार वोट से जीतेंगे.

ये भी पढ़ें - Punjab Election: रैली में PM Modi और सीएम केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी, बोले- पंजाब कोई केमिस्ट्री लैब नहीं, जहां आप...

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget