एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ने वाले Ashwani Kumar ने उठाए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल, AAP को लेकर किया ये दावा

Ashwani Kumar Congress: कांग्रेस छोड़ चुके अश्विनी कुमार ने कहा कि, कांग्रेस का भविष्य में उभरता हुआ जो नेतृत्व है, उसमें देश को किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं है. इसलिए अंधेरा नजर आ रहा था.

Ashwani Kumar Resignation: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने कांग्रेस (Punjab Congress) का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने 46 साल के अपने राजनीतिक सफर के बाद ये ऐलान किया. पार्टी से अपने इस्तीफे के बाद अश्विनी कुमार ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने बताया कि, मैं काफी आहत हुआ हूं. दिल में काफी दुख और दर्द है. मैं खुद को काफी दिन से अनदेखा और असहाय महसूस कर रहा था. 

पार्टी में नहीं मिल रहा था सम्मान - अश्विनी कुमार 
कांग्रेस छोड़ चुके अश्विनी कुमार ने कहा कि, कांग्रेस का भविष्य में उभरता हुआ जो नेतृत्व है, उसमें देश को किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं है. इसलिए अंधेरा नजर आ रहा था और अपने आप की नजर में ऊपर उठने के लिए ये जरूरी है कि जिस पार्टी में आपका सम्मान न हो, उस पार्टी में बने रहना नहीं चाहिए. ये घाव बहुत पुराने थे, लेकिन आज नासूर हो गए. अश्विनी कुमार ने कहा कि, मुझे किसी से भी कोई बैर नहीं है. मैं सोनिया गांधी जी का आदर करता था और कोशिश करूंगा कि करता रहूंगा. 

नेतृत्व पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि, मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं. देश के आगे बहुत बड़े मुद्दे हैं. देश में जो नेतृत्व कांग्रेस पार्टी भविष्य में प्रस्तुत करना चाहती है वो देश के लोगों को स्वीकार नहीं है. वो किसका नेतृत्व है, ये सब लोग जानते हैं. कांग्रेस पार्टी की भूमिका भविष्य में और कम हो जाएगी. पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता चला रहा है. 

ये भी पढ़ें - Punjab Election: जानें कौन हैं Ashwani Kumar, जिन्होंने चुनाव से 5 दिन पहले छोड़ा कांग्रेस का हाथ

चन्नी को सीएम बनाने पर उठाए सवाल 
पंजाब में जातपात के आधार पर ऐसे व्यक्ति को चुना गया जो अपने सपनों में भी नहीं सोच सकता था कि वो कभी मुख्यमंत्री बनेगा. ये कहा गया कि वो गरीब घर का है. कितना गरीब है ये तो जगजाहिर है. टीवी पर उनके भांजे के घर से 10-12 करोड़ निकला. अगर मुख्यमंत्री चयन करने का आधार जाति है तो कांग्रेस की कभी ये नीति नहीं थी. ये जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है. 

कांग्रेस छोड़ने के बाद खुले हैं सभी विकल्प
कांग्रेस छोड़ने के बाद अश्विनी कुमार किस पार्टी की तरफ जा रहे हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि, मैं खुद अपने आप में एक पार्टी हूं. मैं अपनी बात रखने के लिए आजाद हूं. अपनी बात कहने के कई साधन हैं. मैं अपने आप में सक्षम हूं. मेरे सामने सभी विकल्प खुले हैं. पंजाब चुनाव के नतीजों को लेकर अश्विनी कुमार ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव जीत रही है. ये गलत भी हो सकता है, लेकिन मेरा ये आकलन है. 

ये भी पढ़ें - Punjab Election: रैली में PM Modi और सीएम केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी, बोले- पंजाब कोई केमिस्ट्री लैब नहीं, जहां आप...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget