एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- SP-BSP गठबंधन सिर्फ हौवा, प्रियंका से BJP की जीत पर नहीं पड़ेगा फर्क

सीएम योगी ने कहा है कि मोदी है तो मुमकिन है. मुझे विश्वास है कि बीजेपी 'पीएम के नाम और काम' की बदौलत लोकसभा चुनावों में देश भर में जबर्दस्त विजय पताका फहराएगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से लोकसभा चुनावों में बीजेपी की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडेगा. सीएम योगी ने एसपी-बीएसपी गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है. ये गठबंधन सिर्फ एक हौवा है. सीएम योगी कहा कि कांग्रेस ने  प्रियंका को इस बार पार्टी महासचिव बनाया है. यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है. पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पडने वाला है.

विवादों में उलझ गया है एसपी-बीएसपी गठबंधन- योगी

यह पूछने पर कि एसपी-बीएसपी गठबंधन से बीजेपी की संभावनाओं पर कितना असर पड सकता है? योगी ने कहा कि नया-नया बना एसपी-बीएसपी गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ गया है. यह और कुछ नहीं बल्कि 'हौवा' है. सीएम योगी एसपी-बीएसपी में कुछ सीटों को लेकर हो रहे मनमुटाव की खबरों की ओर इशारा कर रहे थे.

सीएम योगी ने एयर स्ट्राइक, राम मंदिर और गो हत्या जैसे मुददों पर किये गये तमाम सवालों का जवाब दिया. योगी ने कहा कि आम चुनाव राष्ट्रीय स्तर के होते हैं, जहां राज्य स्तर के स्थानीय मुददों का कम ही असर होता है. उन्होंने कहा, ‘’जनता उसी व्यक्ति और पार्टी को वोट देती है, जिसके हाथ में देश सुरक्षित और समृद्ध है. वोटरों को इस बारे में भलीभांति पता है.’’

एयर स्ट्राइक पर योगी ने कहा- मोदी ने बेबाक कदम उठाया

सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान चुनाव बीजेपी को स्वर्णिम अवसर देंगे और पार्टी विजय पताका फहराएगी. नियंत्रण रेखा पर एयर स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश हित में जहां कहीं भी जब आवश्यकता पडी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेबाक कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने सभी दोषियों का सफाया कर दिया और भारत उन देशों की कतार में खडा हो गया, जो अपने दुश्मनों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं. योगी ने कहा कि यह एक कुशल और सक्षम नेतृत्व का परिचायक है.

सीएम योगी ने कहा, ‘’पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में (म्यांमार सीमा) उग्रवादियों के ठिकाने नष्ट करने के साथ शुरूआत की थी. उसके बाद उरी हमले के परिप्रेक्ष्य में कडे कदम उठाये, नियंत्रण रेखा पर स्थित आतंकी ठिकानों का एक बार में सफाया कर दिया.’’ उन्होंने कहा कि उसके बाद एयर स्ट्राइक कर भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को अलग थलग कर दिया और दुनिया भर में अपनी कूटनीतिक शक्ति का अहसास कराया हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है.

मोदी है तो मुमकिन है- योगी

योगी ने कहा कि जनता को अहसास हो गया है कि जो चीजें कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद और टीएमसी जैसे दलों के लिए असंभव थीं, मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में संभव हो गयीं. उन्होंने कहा, ‘’जो पहले नामुमकिन था, वह आज मुमकिन है. मोदी है तो मुमकिन है.’’ योगी को विश्वास है कि बीजेपी 'पीएम के नाम और काम' की बदौलत लोकसभा चुनावों में देश भर में जबर्दस्त विजय पताका फहराएगी. उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी का 'नाम' था . अब 2019 में 'नाम' और 'काम' दोनों है.

योगी ने विश्वास जताया कि बीजेपी इस बार उत्तर प्रदेश में 74 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगी . कुल 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने पिछले चुनाव में 71 और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीतीं थीं. इस सवाल पर कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के हाल के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने बीजेपी का समर्थन क्यों नहीं किया, योगी ने कहा कि जिन राज्यों में कोई पार्टी विशेष लंबे समय से सत्ता में रहती है, 15 सालों तक, तो कुछ सत्ता विरोधी कारक सामने आते हैं.

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की वोट हिस्सेदारी बढी है . प्रतिकूलताओं के बावजूद पार्टी ने राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन किया. उक्त तीनों राज्यों में हम लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेजाते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव पूरे देश का चुनाव होता है.

यह भी देखें-

पीएम मोदी ने शुरू किया #MainBhiChowkidar कैंपेन, कहा- देश का हर नागरिक है चौकीदार

बिहारः महागठबंधन में दरार, तेजस्वी यादव ने कहा- कांग्रेस छोड़े अहंकार

यूपी: 20 फीसदी सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी, वीके सिंह और महेश शर्मा को दोबारा मौका

पूर्व CM और बीजेपी नेता बीसी खंडूरी के बेटे कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल गांधी के साथ मंच पर आए नजर

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget