एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना, कहा- मोदी को मेरे परिवार के बारे में ही बात करने की सनक

चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी के डीह इलाके में प्रियंका गांधी ने एक दुकान पर किराने का सामान भी खरीदा. प्रियंका किसी आम गृहणी की तरह मोलभाव और सामान का वजन कराती दिखीं. इस दौरान एक स्थानीय महिला से उन्होंने हालचाल भी पूछा.

फतेहपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. प्रियंका गांधी ने आज फतेहपुर में कहा कि पीएम मोदी को उनके परिवार के बारे में बात करने की सनक है. प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं, 50 प्रतिशत जो इनका चुनावी भाषण होता है वो यही होता है. प्रियंका गांधी ने आज तीन रैलियां कीं, फतेहपुर में उन्होंने खागा और गाजीपुर में रैलियां कीं. इसके बाद महोबा में रोड शो किया और आखिर में हमीरपुर के राठ में जनसभा को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ''इनको ( पीएम मोदी) ये सनक है मेरे परिवार के बारे में. मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं, 50 प्रतिशत जो इनका चुनावी भाषण होता है वो यही होता है. नेहरु जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया. लेकिन ये नहीं बताएंगे कि पांच सालों में पूरी सत्ता लेकर इन्होंने क्या किया.'' उन्होंने कहा कि जनता के बीच पीएम नहीं जाते, विदेशी दौरों पर ज्यादा रहते है. उद्योगपतियों को बढाने की नितियां बनी, सरकार झूठा प्रचार कर रही है.

जुमलेबाज जुमलेबाजी का आरोप लगा रहे हैं- प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी ने कहा था जेल के मैदान में आवारा पशु डाले जाएंगे लेकिन जेल जाने वाले विदेश चले गए. प्रियंका ने नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और ललित मोदी पर के विदेश भागने पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया.

उन्होंने कहा कि अमीरों के चौकीदार होते है गरीबों के नहीं, रात भर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है. जुमलेबाजों ने हम पर जुमलेबाजी का इल्जाम लगाया है जब चुनाव आते है तो पाकिस्तान की बात करने लगते है, मेरे परिवार पर हमला करने लगते है. प्रियंका गांधी ने कहा कि 15 लाख रुपया देने को कहा था लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला. हमारे घोषणा पत्र आने के बाद भाजपा के लोग चिल्लाने लगे कि यह लोग 72 हजार रुपया कहां से देंगे?

प्रियंका गांधी ने पीएम को बताया प्रधान 'प्रचारमंत्री' प्रियंका गांधी बुंदेलखंड में पीएम की रैली से पहले पानी की बर्बादी का वीडियो टैग करते हुए पीएम को प्रधान प्रचारमंत्री बताया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''जब पूरा बुंदलेखंड, वहां के नर नारी, स्कूलों के बच्चे, फसलें और पशु-पक्षी भयंकर सूखे का आतंक झेल रहे हैं, हमारे प्रधान प्रचारमंत्री के स्वागत में पीने का पानी टैंकरों से बांदा की सड़कों पर उड़ेला जा रहा है. यह चौकीदार हैं या दिल्ली से पधारे कोई शहंशाह?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget