एक्सप्लोरर

दिल्ली: प्रियंका गांधी की पीएम मोदी को खुली चुनौती, कहा- अगले दो चरण नोटबंदी-जीएसटी पर लड़िए

जनता से अपील करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आप ऐसी सरकार दें जो आपके प्रति जिम्मेदार हो, शिकस्त दीजिए इनको चुनाव में हराइये इनको. प्रियंका ने लोगों से आगे कहा कि मेरे हर दुख दर्द में आप शामिल रहे है और किसी को भी बनाने वाली जनता होती है.

नई दिल्ली:  प्रियंका गांधी ने आज दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और नार्थ-ईस्ट सीट कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित के लिए चुनाव प्रचार किया. प्रियंका गाधी ने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमले बोले. प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को अगले दो चुनाव नोटबंदी और जीएसटी पर लड़ने की खुली चुनौती भी दी. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने खुद के दिल्ली की लड़की भी बताया, उन्होंने कहा कि भाषण दूं या दिल की बात करूं.

पीएम मोदी को चुनौती देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ''एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है, चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, धोखा दिया उनपर लड़िए.''

प्रधानमंत्री मोदी लगातार अपने भाषणों में कांग्रेस के पहले नेताओं के नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं. प्रियंका गांधी ने इसका भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''आज स्थिति उन बच्चों जैसी हो गई है जो अपना होमवर्क नहीं करते हैं और स्कूल आते हैं. जब शिक्षक उनसे पूछते हैं तो वे कहते हैं, 'क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा परचा ले लिया, छुपा दिया. मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज़ की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और किस पानी में डूबा दी.''

प्रियंका गांधी का हमला यहीं नहीं रुका, उन्होने कहा, ''दिल्ली में बीजेपी के बड़े बड़े होर्डिंग देखे, उसमें लिखा है दिल्ली वालों के दिल में भाजपा है, मोदी है. मोदी जी तो पांच साल पहले दिल्ली आए हैं, मैंने 47 साल से दिल्ली की गालियां घूमी हैं. प्रियंका ने कहा कि दिल्ली वालों के दिल की बात मैं बताती हूं. दिल्ली वाले मोदी जी की फ़िज़ूल को बातों से बोर हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget