एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव से पहले PK की जन सुराज का उदयः 10 पॉइंट्स में समझिए कौन से कर दिए बड़े ऐलान

Jan Suraaj Party: प्रशांत किशोर ने जनसुराज पार्टी की स्थापना का ऐलान करते हुए बिहार की जनता से कई बड़े वादे किए. उन्होंने कहा, बिहार में अच्छी शिक्षा और रोजगार की वे सबसे पहले व्यवस्था करेंगे.

चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को जन सुराज पार्टी के नाम से अपना राजनीतिक दल गठित करने का ऐलान कर दिया. पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान से बुधवार को किशोर ने यह घोषणा की. पीके ने चंपारण से बिहार में 3000 किलोमीटर से अधिक लंबी ‘पदयात्रा’ शुरू करने के ठीक दो साल बाद पार्टी का गठन किया. प्रशांत किशोर ने पार्टी के गठन के मौके पर बिहार की जनता से कई बड़े वादे भी किए. इस दौरान उनके निशाने पर लालू यादव, नीतीश कुमार और बीजेपी भी रही. 

- पीके ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, वोट जिसको देना है दो, लेकिन जनसुराज का मंत्र सोचकर वोट करोगे तो तुम्हारे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा. उन्होंने कहा, कुछ हो न हो आपके बच्चों के लिये बेहतर शिक्षा, रोजगार होने चाहिए. 
- पीके ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो बिहार में सबसे अच्छी शिक्षा व्यवस्था की जाएगी. 
- उन्होंने वादा किया कि सबसे पहले शराबबंदी हटाएंगे. इससे जो पैसा आएगा, उसे शिक्षा के क्षेत्र में लगाया जाएगा.
- प्रशांत किशोर ने कहा, विशेष राज्य का दर्जा नहीं चाहिए. दिल्ली की मेहरबानी नहीं चाहिए. अपना रास्ता हम लोग खुद बनाएंगे. यहां बहुत हुनर है. बिहार के लोग दिल्ली की मदद करेंगे.
- प्रशांत किशोर ने कहा, 4 लाख 61 हजार करोड़ रुपए बिहार के लोगों ने बैंक में जमा किया. लेकिन बिहार के लोगों को 1 लाख 61 हजार करोड़ रुपया लोन मिला. बाकी के 3 लाख करोड़ रुपया गुजरात, तमिलनाडु में निवेश हुआ. इसे रोकने की जरुरत है. बिहार का पैसा बिहार के लोगों को व्यापार करने के लिए मिले.
- प्रशांत किशोर ने वादा किया कि 60 साल से ऊपर के लोगों को 2-2 हजार रुपये हर महीने पेंशन दी जाएगी.
-  पीके ने कहा, बहुत जगहों पर लोगों ने 5 किलो मुफ्त अनाज के लिए मोदी जी को वोट दिया. स्कूल कॉलेज सड़क नहीं बना, राम मंदिर बना. लालू के राज में सड़क बिजली पानी नहीं मिला. लालू राज में गरीब पिछड़ों को आवाज मिली या नहीं बताइए. 
- प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार के लोगों ने बच्चों की बेहतर शिक्षा, रोजगार के लिए वोट नहीं किया इसलिए आपके बच्चे लालू नीतीश बीजेपी राज में पढ़ने, नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं. 
- जन सुराज स्थापना अधिवेशन में मधुबनी के रहने वाले मनोज भारती को पार्टी का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है. मनोज नेतरहाट से पढ़े हैं. उन्होंने IIT कानपुर से भी पढ़ाई की और IIT दिल्ली से M.Tech किया. 
- प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग जो झंडा दिया जाएगा, उसमें महात्मा गांधी के साथ-साथ संविधान निर्माता अंबेडकर की भी फोटो होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget