एक्सप्लोरर

पांचवां चरण: बीजेपी के 48 में से 38 उम्मीदवार करोड़पति, पूनम सिन्हा 193 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर कैंडिडेट

Lok Sabha Election 2019: पांचवे चरण में शत्रुघन सिन्हा की पत्नी 193 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए 6 मई को पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इस चरण के उम्मीदवारों के हलफनामों के आधार पर उनकी संपत्ति का ब्यौरा दिया है. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और लखनऊ से एसपी उम्मीदवार पूनम सिन्हा इस चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

एडीआर के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 668 में से 184 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे अधिक है. इनमें से ज्यादातर बीजेपी के हैं. इस चरण में 668 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. एडीआर ने 674 उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा उनके चुनावी हलफनामों के आधार पर दिया है. चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है.

करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट देने के मामले में बीजेपी सबसे आगे है और उसके 48 में से 38 उम्मीदवार करोड़पति हैं. कांग्रेस इस मामले में दूसरे नंबर पर है और उसके 45 में से 32 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

पांचवां चरण: बीजेपी के 48 में से 38 उम्मीदवार करोड़पति, पूनम सिन्हा 193 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर कैंडिडेट

बीएसपी के 33 उम्मीदवारों में से 17 उम्मीदवार और एसपी के 9 में से आठ उम्मीदवार करोड़पति हैं. 252 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 31 ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा की है.

पूनम सिन्हा ने 193 करोड़ रुपये घोषित की है और वह इस चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उनके बाद सीतापुर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के उम्मीदवार विजय कुमार मिश्रा 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. सूची में तीसरे स्थान पर 77 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ बीजेपी के हजारीबाग से उम्मीदवार जयंत सिन्हा हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget