एक्सप्लोरर

वाराणसी में बोले पीएम मोदी- मैं गंदी से गंदी चीजों से खाद बना देता हूं और उससे ही कमल खिलाता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि जब कोई गलत बात कहे तो उसे आप मोदी के खाते में जमा कर दो, मैं गंदी से गंदी चीजों से, कूड़े-कचरे से भी खाद बना देता हूं और उससे ही कमल खिलाता हूं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन दाखिल करने से पहले वाराणसी में बीजेपी कार्यकता को संबोधित किया और उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण होता है बीजेपी के कार्यकर्ता के नाते बनारस वालों की कठिनाई बहुत है. क्योंकि और जगह तो सबका उम्मीदवार साथ चलकर प्रचार करता है लेकिन आप इतने कम नसीब हैं कि आपका उम्मीदवार तो पर्चा भरकर ही यहां से चला जायेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका उम्मीदवार इतना भाग्यवान है कि वो कहीं भी रहे यहां का कार्यकर्ता अपने भीतर खुद को उम्मीदवार मानता है. उन्होंने कहा, ''इस चुनाव के दो पहलू हैं- एक है काशी लोक सभा जीतना. मेरे हिसाब से ये काम कल पूरा हो गया है. एक काम अभी बाकी है वो है पोलिंग बूथ जीतना और एक भी पोलिंग बूथ बीजेपी का झंडा झुकने नहीं देना.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस चुनाव में हमें कुछ रिकॉर्ड भी तोड़ने हैं. मैं चाहता हूं कि लोकतंत्र जीतना चाहिए. रिकॉर्ड ये तोड़ना है कि अब तक बनारस में, उत्तर प्रदेश में जितना पोलिंग हुआ है, उससे कहीं ज्यादा वोटिंग हो. दुनिया को दिखा देना है कि मतदान के सारे रिकॉर्ड हम तोड़ देंगे.''

पीएम मोदी ने अपनी सुरक्षा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''कल सोशल मीडिया पर लोगों ने मुझे बहुत डांटा कि रोड शो बंद कर दीजिए, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखिए. लेकिन मोदी का कोई ध्यान रखता है तो इस देश की करोड़ों माताएं. वे शक्ति बनकर मेरी सुरक्षाकवच बनती हैं.''

वाराणसी में PM मोदी का नामांकन, साइंटिस्ट से लेकर डोमराजा तक बनेंगे प्रस्तावक

प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चेताया कि वह अपने विरोधियों के लिए किसी भी परिस्थिति में अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करें. उन्होंने कहा, ''दोस्ती और प्रेम जो राजनीति में खत्म हो रहा है, उसे वापस लाना है.''

पीएम ने कहा, ''जब कोई गलत बात कहे तो उसे आप मोदी के खाते में जमा कर दो, मैं गंदी से गंदी चीजों से, कूड़े-कचरे से भी खाद बना देता हूं और उससे ही कमल खिलाता हूं.''

उन्होंने कहा, ''हमें हेकड़ी नहीं मारनी चाहिए कि हम ही सब कुछ हैं. भगवान ने हमें सब कुछ दिया है.'' मोदी ने कार्यकर्ताओं के 'हर हर महादेव' के उद्घोष के बीच महिलाओं के मतदान के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि पुरूषों की तुलना में महिलाओं का मतदान पांच प्रतिशत ज्यादा होना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने वाराणसी सीट से जीत के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने मन बना लिया है . इतिहास का पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव लड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा, ''मैंने अपने भीतर का कार्यकर्ता कभी मरने नहीं दिया ... हम भारत मां के छोटे छोटे सिपाही हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget