एक्सप्लोरर

'आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया', झारखंड से PM मोदी का सोरेन सरकार पर बड़ा हमला

PM Modi Slams Jharkhand Govt: पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी सरकार हर घर को सोलर पैनल लगाने के लिए करीब 75 से 80 हजार रुपये देगी. साथ ही, यदि किसी घर के पास अधिक बिजली होगी, तो सरकार उससे बिजली खरीदेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड की बहनों के खातों में पैसे भेजे, ताकि वे पक्के घरों में रह सकें, लेकिन वर्तमान सरकार ने इन्हें यह सुविधा नहीं दी. पीएम ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक फर्जी कमीशन लेकर आई है, जिससे उनकी सरकार के लोगों को कट-कमीशन मिल सके.

प्रधानमंत्री ने सभा में कहा, "शक्ति की इस धरती से मैं झारखंड की माता और बहनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. हमारी सरकार जब भी कोई बड़ी नीति बनाती है या कोई बड़े फैसले लेती है तो झारखंड माता बहनों के आशीर्वाद मिलते हैं." प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी-NDA के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

देवघर जिले के सारठ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किया गया. 

उन्होंने कहा, इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए. आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन हथिया ली गई. इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली. लेकिन यहां की सरकार का रवैया देखिए. झामुमो सरकार ने अदालत में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है.

बीजेपी-NDA की सरकार में सोलर पैनल की सुविधा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी सरकार हर घर को सोलर पैनल लगाने के लिए करीब 75 से 80 हजार रुपये देगी. साथ ही, यदि किसी घर के पास अधिक बिजली होगी, तो सरकार उससे बिजली खरीदेगी. उन्होंने गोड्डा में रेलवे की स्थिति पर भी बात की और कहा, "गोड्डा में रेल नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन मोदी के आने के बाद गोड्डा में रेल पहुंची."

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पर तगड़ा हमला

प्रधानमंत्री ने झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ये दल राज्य में घूसखोरी, ट्रांसफर पोस्टिंग और माफिया राज फैलाने के कारोबार में शामिल हैं. पीएम ने यह भी कहा, "जेएमएम का एक ही उद्योग है पेपर लीक उद्योग, उनका उद्योग है माफिया राज फैलाना."

प्रधानमंत्री ने झारखंड विधानसभा चुनाव को राज्य के भविष्य से जोड़ते हुए कहा, "यह चुनाव आने वाले 25 सालों का भविष्य तय करेगा." इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में बढ़ते घुसपैठियों के मुद्दे पर भी चिंता जताई और कहा कि आदिवासियों की संख्या घट रही है, और घुसपैठियों की समस्या विकराल हो गई है.

ये भी पढ़ें:

'नरेंद्र मोदी ने भी बुलडोजर राज का जश्न मनाया है', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget