एक्सप्लोरर

मुझपर जुल्म हुआ लेकिन देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर रहूंगा- पीएम मोदी

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा में विपक्षी दलों से कहा कि विधानसभा चुनाव में बजट और चुनाव की तारीखों जैसे मामूली मुद्दों को उठाने के बजाय विकास के मुद्दे पर लड़ा जाए. जो लोग वोट काटते हैं वो लोकतंत्र के जेबकतरे कहलाते हैं. लोगों ने मुझपर जुल्म किए लेकिन मैं देश से भष्ट्राचार को मिटा कर ली सांस लूंगा.

उन्होंने गोवा की राजधानी पणजी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विपक्षी दल बजट की तारीख पहले करने के मुद्दे पर आलोचना करने में जितनी मेहनत कर रहे हैं, उतने प्रयास तो वित्त मंत्री ने बजट तैयार करने में भी नहीं लगाए होंगे. यह संकेत है कि इन दलों ने आगामी चुनावों में हार स्वीकार कर ली है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है लेकिन कुछ दल बजटीय प्रावधानों की जानकारी के बिना ही सरकार की आलोचना में लग गये हैं.’’ प्रधानमंत्री ने गोवा के मतदाताओं से अपील की कि चुनाव में राज्य के विकास और स्थिरता के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिलाएं.

गोवा में चार फरवरी को मतदान होना है. मोदी ने पंजाब और गोवा में एक ही दिन चुनाव कराने को लेकर जताई जा रही आपत्तियों का भी जिक्र किया.

उन्होंने परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘एक राजनीतिक दल तो और भी आगे चला गया और उसने आरोप लगाया कि पीएमओ ने चुनाव आयोग पर इन दोनों राज्यों में एक ही दिन मतदान कराने के लिए दबाव बनाया. व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए और उसे मजबूत बनाना चाहिए. लेकिन कुछ लोग इसे कमजोर करने में गर्व का अनुभव करते हैं.’’

मोदी ने कहा, ‘‘नयी दिल्ली में मेरी सरकार ने पिछले 25 महीने में गोवा को जितना दिया है, उतना उसे पिछले 50 साल में भी कंेद्र से नहीं मिला. आगमन पर वीजा जैसी कुछ सुविधाएं दी गयीं और गोवा इस तरह की सुविधाओं का बड़ा लाभार्थी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन क्षेत्र न्यूनतम निवेश से बढ़ सकता है. पर्यटन क्षेत्र रोजगार निर्माण से भी समाज के विभिन्न वगोर्ं की मदद करता है. मेरी सरकार गोवा के कल्याण के लिए राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी.’’ मोदी के मुताबिक भाजपा गोवा में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा तैयार करेगी.

केंद्र में पिछली संप्रग सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मोदी ने कहा, ‘‘10 साल के शासन में गोवा को एक पुल तक के निर्माण के लिए कोई राशि नहीं दी गयी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राजनीतिक दलों को राज्य के विकास से ज्यादा दूसरों को नुकसान पहुंचाने में मजा आता है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘देश की जनता बुद्धिमान है. इसलिए हर जगह कांग्रेस हार रही है. गोवा की जनता बुद्धिमान है. इसलिए उन्हें भाजपा को वोट देकर उसे आसान जीत दिलानी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget