एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने बच्चों वाले वीडियो पर दी सफाई, NCPCR ने चुनाव आयोग से की शिकायत

स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत ही भद्दा है, सोचिए कि प्रधानमंत्री को उन लोगों से कैसी गंदी गालियां सुननी पड़ती हैं जिनकी प्रसिद्धि केवल उनका परिवार और सरनेम है.

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी का एक वीडियो कल सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बच्चों से मिल रही थीं और बच्चे चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे. इस वीडियो को लेकर अब विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है. इस वीडियो पर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने चुनाव आयोग से चुनाव प्रचार के लिए बच्चों के इस्तेमाल के खिलाफ शिकायत की है.

वहीं प्रियंका गांधी ने अपेन बयान पर सफाई दी है, प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने बच्चों को गलत नारे लगाने से रोका लेकिन बीजेपी ने वीडियो में उस हिस्से को एडिट कर दिया. प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैंने उन बच्चों को ऐसे नारे लगाने से रोका जो मेरे मुझे लगा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं लगने चाहिए थे. मैंने बच्चों को तुरंत रोका. बीजेपी ने उस टेप को एडिट किया और वो हिस्सा हटा दिया जहां मैं उन बच्चों को गलत नारे लगाने से रोक रही थी. अब वो ये इल्जाम लगा रहे हैं और यही बीजेपी का असली चेहरा है। वो सच को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं जबकि मैं सच बोलती हूं.''

NCPCR ने की प्रियंका की शिकायत NCPCR ने अपनी शिकायत में कहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 4 अगस्त 2014 के अपने आदेश में चुनाव आयोग को कहा था कि बच्चों को चुनाव प्रचार में शामिल न किया जाए. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद 21 फरवरी 2017 को चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों को निर्देश दिया था कि चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए

स्मृति ईरानी ने कहा- सभ्य परिवार अपने बच्चे ऐसे व्यक्ति से दूर रखें. इस वीडियो पर अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने यहां तक कह दिया कि सभ्य परिवार के बच्चे प्रियंका से दूर रहें. स्मृति ईरानी ने कहा कि गालियां बकवाती हैं बच्चों से प्रधानमंत्री के खिलाफ और भद्दी भद्दी गालियां करवाती हैं. आप बच्चों को क्या संस्कार दे रही हैं. मैं तो सिर्फ इतना ही कहूंगी कि सभ्य परिवार अपने बच्चे ऐसे व्यक्ति से दूर रखें.

वीडियो में है क्या विस्तार से जानें? 12 सेकेंड के इस वीडियो की आखिरी लाइन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं. ये उस वक्त का वीडियो है जब प्रियंका गांधी अमेठी में कुछ बच्चों के बीच थीं. बच्चे जब चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे तब प्रियंका हंस रहीं थीं. नारा लगाने वाले बच्चों ने अचानक पीएम के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द बोलने शुरू कर दिये.

वीडियो के इस हिस्से में प्रियंका की प्रतिक्रिया चौंकने वाली है. सोशल मीडिया पर इसी हिस्से को वायरल कर दिया गया. स्मृति ईरानी ने भी इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत ही भद्दा है, सोचिए कि प्रधानमंत्री को उन लोगों से कैसी गंदी गालियां सुननी पड़ती हैं जिनकी प्रसिद्धि केवल उनका परिवार और सरनेम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget