एक्सप्लोरर

एमपी के नए सीएम मोहन यादव: बेटा बोला- मुझे पता था पापा चुने जाएंगे मुख्‍यमंत्री, बहन ने खोले कई राज

Madhya Pradesh New CM: बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरों का चयन किया. मध्य प्रदेश में मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं.

MP New CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव ने आज बुधवार (13 दिसंबर) को शपथ ग्रहण कर ली. कई दिनों के सस्पेंस के बाद बीजेपी ने इस नए चेहरे से पर्दा उठाया. इस नाम ने सभी को इसलिए भी चौंकाया क्योंकि पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और यहां तक कि मोहन यादव को भी इसका अंदाजा नहीं था.

दिलचस्प बात ये भी है कि जब उनके नाम की घोषणा की गई तो मोहन यादव आखिरी पंक्ति में बैठे हुए थे. तभी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “अरे मोहन जी खड़े तो हो जाइए.” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव के बेटे वैभव यादव ने कहा, “जैसे ही हमने टीवी पर देखा पापा सीएम बनाए जा रहे हैं उसके बाद से तो हम सभी की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा.”

‘पहले से पता था कि पापा सीएम बनेंगे’

उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से बीजेपी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ा पद देती है उसके हिसाब से मुझे पहले से अंदाजा था कि मेरे पापा भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं. साल 2003 में उनको विधायक का टिकट भी नहीं मिला था. तो ऐसा सिर्फ बीजेपी में ही हो सकता है कि वो अपने छोटे कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है. उज्जैन वालों को भी इसकी बधाई. जिस तरह से उज्जैन का विकास हुआ उसी तरह प्रदेश का भी विकास होगा.”

मोहन यादव की बहन ने खोले कई राज

मोहन यादव की बड़ी बहन कलावती यादव ने कहा, “प्रसन्नता की बात तो है ही क्योंकि मोहन भैया हम सभी पांचों भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. वो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और उनके साथ हम लोग भी सेवा में लगे रहेंगे. राजा विक्रमादित्य उनके आदर्श हैं और उन्हें एक अच्छे शासक के रूप में जाना जाता है और इसी विजन के साथ वो राज्य के विकास के लिए काम करेंगे.”

ये भी पढ़ें: पहले यूपी, अब एमपी, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान, क्‍या है दो डिप्‍टी सीएम वाला बीजेपी का फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget