एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- वह मजबूत नहीं कमजोर सरकार के प्रधानमंत्री

प्रियंका गांधी ने कहा है कि इंदिरा जी ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उनकी राजनीति सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति थी, मैं उनके सामने कुछ भी नहीं हूं.

कानपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को यहां अपनी पार्टी के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर बताया है. प्रियंका ने नुक्कड़ सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा, "यह एक मजबूत नहीं, बल्कि कमजोर सरकार है और प्रधानमंत्री भी कमजोर हैं." प्रियंका ने वहां उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या एक राष्ट्रवादी सरकार जनता को डराने की कोशिश करेगी.

इंदिरा जी के सामने कुछ भी नहीं हूं- प्रियंका

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री चाहते हैं कि उन पर कोई सवाल न उठाए, लेकिन क्यों? आप सभी जानते हैं कि इंदिरा जी ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उनकी राजनीति सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति थी, मैं उनके सामने कुछ भी नहीं हूं."

प्रियंका ने जनसभा में कहा कि जनता अब जुमलों से ऊब चुकी है, और बदलाव चाहती है, जबकि यह सरकार सिर्फ झूठ बोलती है. उन्होंने कहा, "बीजेपी दिखावटी व प्रचार की सरकार है. कानपुर को स्मार्ट सिटी बना रहे थे, पर कुछ नहीं हुआ. नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, तो किसान कर्ज तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं."

प्रियंका के रोडशो में हाथापाई

प्रियंका का रोडशो घंटाघर से आगे बढ़ा तो लोगों ने छतों से उन पर फूल बरसाने शुरू कर दिए. नागेश्वर मंदिर देख गाड़ी से उतरकर प्रियंका ने हाथ जोड़े. इसके बाद रास्ते में मुस्लिमों ने उनको चादर भेंट की. उनका रोडशो बिरहाना रोड पहुंचा, जहां पर एक तरफ लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए तो दूसरी तरफ से चौकीदार चोर है के नारे लगने लगे. इसके बाद दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं में हाथापाई होने लगी.

यह भी पढ़ें-

हावड़ा से दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 20 से ज्यादा लोग जख्मी, राहत-बचाव कार्य जारी

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों का हमला, एक आतंकी ढेर

यूपी: हत्या के 22 साल पुराने मामले में BJP विधायक अशोक सिंह चंदेल सहित 10 को उम्र कैद

महाराष्ट्र: करकरे पर प्रज्ञा के बयान के बाद बोले सीएम फडणवीस, नहीं देना चाहिए ऐसा बयान

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget