एक्सप्लोरर

Mizoram Election 2023: चुनाव से पहले MNF को लगा झटका, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, इस खास मकसद से भाजपा में जाने की कही बात

Election News: मिजोरम विधानसभा के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है. अन्य 4 राज्यों के साथ यहां के लिए भी वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. 2018 में हुए चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट को बहुमत मिला था.

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य से बड़ी खबर सामने आई है. मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) नेता लालरिनलियाना सेलो ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वह राज्य में विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे.

लालरिनलियाना सेलो ने 2018 के विधानसभा चुनाव में चाल्फिलह सीट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल ने उनका टिकट काट दिया है. बताया जा रहा है कि लालरिनलियाना इसी बात से पार्टी से नाराज चल रहे थे. गुरुवार (12 अक्टूबर) को लालरिनलियाना ने विधानसभा उपाध्यक्ष एच लालबियाकजौवा के उपलब्ध न होने पर आयुक्त लालमहरुइया जोटे को अपना त्याग पत्र सौंप दिया. इस दौरान उनके साथ कुछ बीजेपी नेता भी मौजूद थे.

'राज्य में विकास लाने के लिए बीजेपी में जाऊंगा'

मीडिया से बात करते हुए सेलो ने कहा कि “उन्हें राज्य की वर्तमान वित्तीय स्थिति का अंदाजा है. अभी मिजोरम को केंद्र सरकार से बेलआउट की जरूरत है, जो राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. मिजोरम को बेहतर बनाने के लिए ही वह भाजपा के साथ जा रहे हैं. क्योंकि पार्टी में आगामी चुनाव के लिए संभावनाएं हैं. मिजोरम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है और मैं अपने राज्य में विकास लाने के लिए बीजेपी में शामिल होऊंगा."

कांग्रेस छोड़कर एमएनएफ में हुए थे शामिल

बता दें कि सेलो एमएनएफ से पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस के टिकट पर तुइचांग से दो बार चुनाव में जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर एमएनएफ की सदस्यता ले ली थी. एमएनएफ में शामिल होने के बाद वह चाल्फिल निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुने गए और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 7 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. हालांकि यहां के सभी दल मतगणना की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

खालिस्तान समर्थकों की धमकी के बाद अलर्ट पर भारत सरकार, विदेश मंत्री जयशंकर को मिली Z कैटेगरी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget