एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: अगर बीजेपी और शिवसेना में बात नहीं बनती है तो होगा क्या?

इस चुनाव में बीजेपी ने इस बार सबसे ज्यादा 105 सीटें जीती, लेकिन वो बहुमत से काफी दूर है. शिवसेना को 56 सीटें और एनसीपी को 54 सीट मिलीं, जबकि कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं. तीनों की मिलाकर 154 सीटें होती हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बीजेपी-शिवसेना का झगड़ा बढ़ता जा रहा है. न शिवसेना झुकने को तैयार है और न बीजेपी. बीजेपी-शिवसेना मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं. शिवसेना लगातार फिफ्टी-फिफ्टी के फॉर्मूले यानी ढाई साल बीजेपी का सीएम और ढाई साल शिवसेना के सीएम की बात कर रही है. ऐसे में अगर दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बनती है तो क्या होगा? जानिए.

ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद का कोई आश्वासन शिवसेना को नहीं दिया- फडणवीस

कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ इनकार कर दिया कि शिवसेना से फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूले की कोई बात हुई थी. उन्होंनो कहा, ‘’ बीजेपी के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी. हमने कभी भी ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद का कोई आश्वासन शिवसेना को नहीं दिया. न लोकसभा के पहले ये तय किया गया था. हमने कोई फॉर्मूला फिलहाल तय नहीं किया है.’’ फडणवीस के इस बयान के बाद शिवसेना ने बीजेपी के साथ होने वाली बैठक रद्द कर दी.

महाराष्ट्र: CM की कुर्सी के लिए BJP-शिवसेना का झगड़ा बरकरार, फडणवीस आज चुने जाएंगे BJP विधायक दल के नेता

सरकार बनाने को लेकर तनातनी के बीच आज विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी ने बैठक बुलाई है. औपचारिक रूप से देवेंद्र फडणवीस को आज नेता चुन लिया जाएगा लेकिन सरकार कब बनेगी इसको लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है. सवाल ये है कि अगर बीजेपी और शिवसेना में बात नहीं बनती है तो क्या होगा? दोनों पार्टियां उन दलों पर डोरे डाल रही हैं जो उनके खिलाफ चुनाव मैदान में थीं.

शिवसेना लगातार बीजेपी को ये बताने की कोशिश कर रही है कि हमारी बात मान लो नहीं तो हम कांग्रेस-एनसीपी के साथ भी सरकार बना सकते हैं. शिवसेना के इस दबाव के पीछे चुनाव नतीजे का अंक गणित है.

क्या शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की बनेगी सरकार?

इस चुनाव में बीजेपी ने इस बार सबसे ज्यादा 105 सीटें जीती, लेकिन वो बहुमत से काफी दूर है. शिवसेना को 56 सीटें और एनसीपी को 54 सीट मिलीं, जबकि कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं. तीनों की मिलाकर 154 सीटें होती हैं वहीं महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत है.  हालांकि इस चुनाव में अन्य को 29 सीटें मिली हैं. ऐसे में अगर बीजेपी को अन्य का साथ भी मिल जाता है तो भी वह 134 के आंकड़े तक ही पहुंच पाएगी.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है, ‘’अगर शिवसेना से कोई ठोस प्रस्ताव आता है तो हम अपने साथी दलों से इस पर चर्चा करेंगे. अभी हमें शिवसेना से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं मिला है.’’ हालांकि खबर ये भी है कि बीजेपी निर्दलीयों के भी संपर्क में है.

यह भी पढ़ें-

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, कुलगाम में 5 गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या

दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, पराली न जलाने वाले किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

यूरोपीय नेताओं के कश्मीर दौरे को लेकर अब शिवसेना ने उठाए सवाल, पूछा- विदेशी सांसदों की मौजूदगी क्यों?

Ind Vs Ban: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, शाकिब पर लगा 2 साल का बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget