एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-झारखंड में एग्जिट पोल आज, जानें 2019 में कितने सच साबित हुए थे Exit Poll के आंकड़े

Exit Poll Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों का सभी को इंतजार है जो 23 नवंबर को आएंगे. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे.

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज हो रहा है. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. हालांकि, मतदान के बाद आज सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के नतीजे जारी करेंगी. आइए जानते हैं कि 2019 में महाराष्ट्र और झारखंड के एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए थे?

Jharkhand Exit Poll:

2019 में झारखंड चुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को हुई थी और नतीजे 20 दिसंबर को आए थे. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को इस चुनाव में जीत मिली थी. तब जेएमएम ने 30 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं. 

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 43 सीटें जबकि बीजेपी को 27 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. ABP-C वोटर ने हंग असेंबली की संभावना जताई थी. हालांकि, एग्जिट पोल में यूपीए को बढ़त दिखाई गई थी. यूपीए को 35 और बीजेपी को 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में यूपीए को 44 और बीजेपी को 28 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी. 

Maharashtra Exit Poll:

2019 विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी ने 105 सीटें जीती थीं. जबकि शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. तब शिवसेना और एनसीपी दो गुटों में नहीं बंटी थी. 

तब इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए (शिवसेना-बीजेपी) को 166-194 सीटें मिलने का अनुमान जताया था. जबकि यूपीए के खाते में 72-90 (कांग्रेस-एनसीपी) सीटों की उम्मीद जताई थी.   

News 18- IPSOS ने एनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया था. इस एग्जिट पोल में एनडीए के खाते में 243 और यूपीए के खाते में 41 सीटों का अनुमान जताया था. रिपब्लिक जन की बात में एनडीए को 216-230 सीटें और यूपीए को 52-59 सीटों का अनुमान जताया गया था. टाइम्स नाउ ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 230 और यूपीए को 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया था. एबीपी सी वोटर के सर्वे में एनडीए को 204 और यूपीए को 69 सीटें मिलने की बात कही थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget