एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections: चुनाव से पहले महायुति सरकार ने एक साथ कौन से चल दिए वो 3 बड़े दांव, जो पलट देंगे महाराष्ट्र का पूरा गेम?

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने ब्राह्मणों और राजपूतों को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया साथ ही कुछ अन्य चीजों पर मुहर लगाई.

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में साल के आखिरी तक विधानसभा चुनाव होने हैं. उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन राज्य में चुनावों की घोषणा कर सकता है. इससे पहले राज्य की महायुति सरकार ने कुछ ऐसा किया है, जिससे महाराष्ट्र का पूरा गेम पलट सकता है.

दरअसल, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने सोमवार (23 सितंबर) को ब्राह्मण और राजपूत जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दो अलग-अलग निगमों के गठन को मंजूरी दे दी. ब्राह्मण जातियों के लिए 'परशुराम आर्थिक विकास निगम' और राजपूत समुदाय के लिए 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप आर्थिक विकास निगम' का गठन किया जाना है. मंत्रिमंडल ने दोनों निगमों को 50-50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

ब्राह्मण और राजपूत वोटरों पर महायुति की नजर

इस कदम का उद्देश्य दोनों समुदायों के कमजोर वर्गों के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों का समाधान करना है. दोनों निगम ब्राह्मण और राजपूत समुदायों के कमजोर वर्गों के व्यक्तियों को कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों में आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे. सरकार के इस कदम के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनाव में फायदा हो सकता है.

पुणे एयरपोर्ट का नाम भी बदला

इसके अलावा, पुणे हवाई अड्डे का नाम बदलकर जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा जाएगा और महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पुणे हवाई अड्डे का नाम बदलने का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने रखा था, जो पुणे से हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी नाम परिवर्तन का समर्थन किया था, उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि इस प्रस्ताव को केंद्र का समर्थन मिले. पिछले महीने मोहोल ने हवाई अड्डे का नाम संत तुकाराम महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री शिंदे को सौंपा था.

आजिंक्य रहाणे को मिला जमीन का पट्टा

कैबिनेट ने खेल परिसर विकसित करने के लिए क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में 2,000 वर्ग मीटर भूमि पट्टे पर देने को भी मंजूरी दे दी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Elections: चुनाव से पहले झारखंड में भी BJP बिछाने लगी बिसात, इस प्लान के तहत हफ्ते भर में सीटें हो सकती हैं लॉक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget