एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Election 2024: 'तुम अभी मेरा बैग खोलो, मैं बाद में तुम्हें...', अफसरों के बैग चेक करने पर भड़के उद्धव ठाकरे

Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे सोमवार को चुनाव प्रचार करने के लिए यवतमाल जिले पहुंचे थे. यहां जब उनका हेलिकॉप्टर उतरा तो चुनाव आयोग के ऑफिसर उनका बैग चेक करने लगे, इस पर काफी बहस हुई.

Maharashtra Assembly Election 2024 Latest News: महाराष्ट्र में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे यहां का सियासी पारा गर्म होता जा रहा है. कुछ ऐसी ही सियासी गर्माहट सोमवार को यवतमाल जिले में तब देखने को मिली जब चुनाव अधिकारियों ने शिवसेना उद्धव गुट के मुखिया और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बैग की जांच शुरू कर दी.

इस दौरान उद्धव ठाकरों की उन अधिकारियों से हॉट टॉक भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को बैग तो चेक करने दिया, लेकिन इनस दौरान गुस्से में उनसे कई सवाल भी किए. यही नहीं, उद्धव ठाकरे ने खुद इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया.

क्या है मामला?

दरअसल, उद्धव ठाकरे सोमवार को चुनाव प्रचार करने के लिए यवतमाल जिले पहुंचे थे. यहां के वानी हेलीपैड पर जब उद्धव ठाकरे का हेलिकॉप्टर उतरा तो वहां खड़े चुनाव आयोग के ऑफिसर ने उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच की. इसके बाद अफसरों ने उद्धव ठाकरे से जांच के लिए उनका बैग मांगा. इस बात से वह नाराज हो गए. उन्होंने बैग तो दे दिया, लेकिन कर्मचारियों से सवाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

खुद रिकॉर्ड करने लगे वीडियो

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से कहा कि वे सत्ता पक्ष के नेताओं की भी जांच करें और तलाशी का वीडियो शेयर करें. उद्धव ने अफसरों से कहा, "क्या उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के बैग की भी तलाशी ली है. क्या वे महाराष्ट्र में रैलियों के लिए दौरे के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के बैग की भी तलाशी लेते हैं." यही नहीं, उद्धव ने बहस के दौरान अफसरों से कहा, "तुम अभी मेरा बैग खोलो, मैं तुम्हें खोलूंगा."

उद्धव ठाकरे ने किए ये सवाल

उद्धव: आपका नाम क्या है? कहां के रहने वाले हो?

ऑफिसर: अमरावती

उद्धव: अभी तक किसकी-किसकी बैग चेक की? मेरा BAG चेक करो ठीक है लेकिन हमारे पहले किस-किसका बैग चेक किया? कौन-कौन से राजनेता का बैग चेक किया है?

ऑफिसर: नहीं सर, किसी का नहीं किया है. चार महीने में आप पहले हैं.

उद्धव: चार महीने में किसी का चेकिंग नहीं किया, पहला ग्राहक मैं मिला. हमारा बैग चेक करो, मैं कुछ नहीं बोलूंगा लेकिन आपने शिंदे का बैग चेक किया क्या? फडणवीस का बैग? अजित पवार का चेक किया क्या? मोदी और अमित शाह का चेक किया क्या?

ऑफिसर: अभी तक आए नहीं.

उद्धव: आते तो चेक करते? मुझे वीडियो आना चाहिए. ठीक है मेरा बैग चेक करो, वीडियो मैं रिलीज करता हूं, जो खोलना है उसे खोलो. चेक करो, बाद में मैं आपको खोलता हूं. गारमेंट देख लो. आप इंसान हो, मुझे अमित शाह और मोदी का बैग चेक करते वक्त का एक विडियो भेजना, मेरा नाम उद्धव ठाकरे है. बताओ न तुम्हारा नाम क्या है, कहां रहते हो?

उद्धव: मध्य प्रदेश, गुजरात के नहीं हो न? चलो महाराष्ट्र में चेक करने के लिए भी बाहर के लोग हैं. चलो धन्यवाद!

ये भी पढ़ें

UN की मेजबानी वाली बैठक में कैसे पहुंचा तालिबान, वहां जाकर जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता, कैसे मिली मीटिंग में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget