एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने परिवार के साथ डाला वोट, आदित्य बोले- यह हमारे पास सबसे शक्तिशाली आवाज है

आदित्य ठाकरे ने कहा, ''हमने वोट दे दिया है. क्या आपने वोट दिया? आज बाहर निकलो और वोट करो! यह हमारे पास सबसे शक्तिशाली आवाज है.'' शिवसेना आदित्य को सीएम के चेहरे के तौर पर पेश कर रही है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट में परिवार के साथ मतदान किया. इनके साथ पत्नी रश्मि ठाकरे और दोनों बेटे आदित्य और तेजस भी मौजूद थे. ठाकरे परिवार के लिए ये चुनाव इसलिए अहम है क्योंकि पहली बार परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा है. उद्धव ठाकरे ने इस बार अपने बेटे आदित्य ठाकरे को वर्ली से चुनाव मैदान में उतारा है.

वोट डालने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा, ''हमने वोट दे दिया है. क्या आपने वोट दिया? आज बाहर निकलो और वोट करो! यह हमारे पास सबसे शक्तिशाली आवाज है.'' उन्होंने कहा कि ''यह वह क्षण है जो शासन और राज्य के भविष्य को परिभाषित करता है.''

आदित्य ठाकरे, ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं. आदित्य, मध्य मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से मैदान में हैं. आदित्य ठाकरे, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के पोते हैं जो इस विधानसभा चुनाव में एक परंपरा खत्म कर रहे हैं. परंपरा ये कि ठाकरे परिवार का कोई सदस्य कभी किसी तरह का चुनाव नही लड़ता. 29 साल के आदित्य ठाकरे का सियासी करियर अबसे 9 साल पहले शुरू हुआ था. साल 2010 की सालाना दशहरा रैली में आदित्य के दादा बाल ठाकरे ने उनके हाथ में तलवार थमाते हुए शिवसेना में उनकी औपचारिक एंट्री करवाई थी. उसके बाद उन्हें पार्टी की युवा इकाई युवा सेना का प्रमुख बना दिया गया. जल्द ही पार्टी से जुड़े अहम मामलों में आदित्य को शामिल किया जाने लगा. 2019 के विधानसभा चुनाव में आदित्य के कंधे पर प्रचार की जिम्मेदारी भी थी. शिवसेना उन्हें सीएम के चेहरे के तौर पर पेश कर रही है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: सीएम फडणवीस और आदित्य ठाकरे समेत दांव पर है इन दिग्गजों की सियासी साख

हरियाणा विधानसभा चुनाव: इन VIP सीटों पर रहेगी सबकी नजर, दिग्गजों के सामने है गढ़ बचाने की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget