एक्सप्लोरर

कौन जीता-कौन हारा: फडणवीस, थोराट, अजीत पवार जीते तो वहीं सुरजेवाला और पंकजा मुंडे को मिली हार

महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी को सीटों का नुकसान हुआ है. हालांकि महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन सहयोगी शिवसेना के साथ आसानी से सरकार बना लेगी.

चंडीगढ़/मुंबई: हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटों की गिनती जारी है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी को सीटों का नुकसान हुआ है. हालांकि महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगी शिवसेना के साथ बीजेपी आसानी से सरकार बनाने जा रही है. वहीं हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी 34 सीटों पर आगे और तीन सीटों पर जीत चुकी है. कांग्रेस की बात करें तो 32 सीटों पर आगे है और दो सीटों पर आगे है. वहीं जेजेपी पांच सीटों पर आगे है और पांच सीटों पर जीत चुकी है.

महाराष्ट्र की बात करें तो बीजेपी 91 सीटों पर आगे और 10 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. कांग्रेस 41 पर आगे और तीन सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं एनसीपी 54 सीटों पर आगे और तीन सीटें जीती है. शिवसेना की बात करें तो पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है और आठ पर जीत दर्ज कर चुकी है.

वीआईपी उम्मीदवारों की बात करें तो हरियाणा में कई मंत्रियों और बीजेपी नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है. वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी पीछे चल रहे हैं. टिक टॉक स्टार से बीजेपी उम्मीदवार बनीं सोनाली फोगाट आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गईं हैं. सोनाली फोगाट को कांग्रेस के कद्दावर नेता कुलदीप बिश्ननोई ने हराया है.

वहीं कैथल से विधायक और पार्टी के नेशनल मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरेजवाला अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं. कड़े मुकाबले में इनेलो से पूर्व विधायक रह चुके मौजूदा बीजेपी प्रत्याशी लीला राम ने उन्हें 567 वोटों से हराया है.

महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जीत दर्ज की है.

नागपुर दक्षिण-पश्चिम देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी) Vs आशीष देशमुख (कांग्रेस) रिजल्ट- देवेंद्र फडणवीस जीते

बल्लारपुर सुधीर मुनगंटीवार (बीजेपी) Vs विश्वास झाडे (कांग्रेस)

परिणाम- नतीजों का इंतजार

भोकर अशोक चव्हाण (कांग्रेस) Vs श्रीनिवास देशमुख (बीजेपी)

परिणाम- अशोक चव्हाण जीते

येवला छगन भुजबल (एनसीपी) Vs संभाजी पवार (शिवसेना)

परिणाम- नतीजों का इंतजार

नालासोपारा प्रदीप शर्मा (शिवसेना) Vs क्षितिज ठाकुर (बीवीए)

परिणाम- नतीजों का इंतजार

वर्ली आदित्य ठाकरे (शिवसेना) Vs सुरेश माने (एनसीपी) परिणाम- आदित्य ठाकरे आगे

बारामती अजीत पवार (एनसीपी) Vs गोपीचंद पडलकर (बीजेपी)

परिणाम- अजीत पवार जीते

कोथरूड चंद्रकांत पाटिल (बीजेपी) Vs किशोर शिंदे (एमएनएस)

परिणाम- नतीजों का इंतजार

परली पंकजा मुंडे (बीजेपी) Vs धनंजय मुंडे (एनसीपी) परिणाम- पंकजा मुंडे की हार

लातूर शहर अमित देशमुख (कांग्रेस) Vs शैलेश लाहोटी (बीजेपी)

परिणाम- नतीजों का इंतजार

सोलापुर शहर-मध्य प्रणिती शिंदे (कांग्रेस) Vs दिलीप माने (शिवसेना)

परिणाम- नतीजों का इंतजार

कराड दक्षिण पृथ्वीराज चव्हाण (कांग्रेस) Vs अतुल भोंसले (बीजेपी)

परिणाम- नतीजों का इंतजार

अणुशक्ति नगर नवाब मलिक (एनसीपी) Vs तुकाराम काते (शिवसेना)

रिजल्ट- नवाब मलिक जीते

कनकावली नीतेश राणे (बीजेपी) Vs सुशील राणे (कांग्रेस)

रिजल्ट- नीतेश राणे जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget