एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कहा- शिवसैनिक ही सीएम बनेगा, बीजेपी बोली- इच्छा व्यक्त करने में क्या जाता है

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि ''महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर शिवसैनिक को बैठाकर दिखाऊंगा.'' इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ''इच्छा व्यक्त करने में क्या जाता है.''

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन है. लेकिन दोनों ही पार्टियों के नेताओं के बयानों से ऐसा लगता है कि अभी भी दोनों अगल-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. खासकर जब बात सीएम पद की आती है तो दोनों के सुर जुदा हो जाते हैं. बीजेपी की तरफ से जहां पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस को ही चेहरा बनाया है और यह दावा भी किया है कि वो दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे वहीं शिवसेना के नेता लगातार आदित्य ठाकरे को सीएम पद का उम्मीदवार बता रहे हैं.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 'सामना' के लिए एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने यह वचन दिया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर शिवसैनिक को ही बैठाएंगे. इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ''इच्छा व्यक्त करने में क्या जाता है.''

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने कहा है कि ''महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर शिवसैनिक को बैठाकर दिखाऊंगा, ये मेरा शिवसेना प्रमुख (बालासाहेब ठाकरे) को वचन है.'' उन्होंने कहा, ''आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं इसका मतलब ये नहीं है कि मैंने राजनीति से संन्यास ले लिया है और खेती करने गया हूं, मैं यहीं हूं.'' सीएम पद को लेकर बीजेपी की सहमति पर उन्होंने कहा, ''कोई सुने या न सुने, ये वचन मैंने किसी से पूछकर नहीं दिया. ये वचन मैंने मेरे सर्वस्व अर्थात मेरे गुरु, मेरे पिता, मेरे नेता…जो कुछ भी मैं मानता हूं, उन्हें दिया गया ये वचन है और इसे मैंने किसी की अनुमति से नहीं दिया है. किसी की अनुमति के कारण ये नहीं रुकेगा. किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है. मतलब महाराष्ट्र को शिवसेना का मुख्यमंत्री मिलेगा.''

बता दें कि विधानसभा की कुल 288 सीटों में शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. एनडीए के छोटे घटक जैसे आरपीआई और आरएसपी 14 सीटों पर लड़ रहे हैं जबकि 150 सीटों पर बीजेपी मैदान में हैं. राज्य में 21 अक्टूबर को वोटिंग और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में नई राजनीतिक पहचान तलाश रहे हैं 40 सीटों पर निर्णायक मुस्लिम वोटर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- सीएम की कुर्सी पर शिवसैनिक ही बैठेगा, ये मेरा वचन है

महाराष्ट्र: भाई के सामने बहन, चाचा के सामने भतीजा और भाई के सामने भाई, कई सीटों पर एक ही परिवार में दंगल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget