एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राम मंदिर का क्रेडिट ले रही बीजेपी पर कमलनाथ का हमला, कहा- राजीव गांधी ने सबसे पहले खुलवाया था ताला

MP Election 2023 Date: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे को लगातार घेर रही है. राम मंदिर का श्रेय ले रही बीजेपी पर कांग्रेस के सीएम फेस कमलनाथ ने जमकर हमला किया.

Madhya Pradesh Election 2023 News: राम मंदिर का क्रेडिट लेने की होड़ के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने गुरुवार (2 नवंबर) को इसे लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी 1985 में अयोध्या में तत्कालीन बाबरी मस्जिद के ताले खोलने वाले पहले व्यक्ति थे, इसलिए और किसी को भी राम मंदिर का श्रेय नहीं लेना चाहिए.

इंडियन एक्स्प्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कमल नाथ ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर का ताला राजीव गांधी ने खोला. हमें अपने इतिहास को नहीं भूलना चाहिए. राम मंदिर किसी एक पार्टी या व्यक्ति का नहीं है, ये हमारे पूरे देश और हर नागरिक का है. BJP राम मंदिर को अपनी संपत्ति समझकर हड़पना चाहती है. वो सरकार में थे, उन्होंने इसे बनाया. अपने घर से तो बनाया नहीं है. सरकार के पैसों से बनाया है. चुनाव जीतने पर कांग्रेस श्रीलंका में सीता माता मंदिर बनवाने का अपना वादा निभाएगी.”

पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान

बता दें कि पिछले महीने भी कमल नाथ ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में ANI को कहा था, "वे राम मंदिर के बारे में ऐसे बात कर रहे हैं जैसे ये BJP का हो. राम मंदिर हमारे देश का मंदिर है. ये हमारे सनातन धर्म का बहुत बड़ा प्रतीक है. क्या ये किसी एक पार्टी का है?"

राजीव गांधी को दिया पहला क्रेडिट

राजीव गांधी के राम मंदिर का ताला खोलने वाली बात इससे पहले कमलनाथ अप्रैल 2023 में भी एक कार्यक्रम में बोल चुके हैं. तब उन्होंने कहा था "BJP हर चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा उठाती है. लेकिन कौन नहीं चाहता कि अयोध्या में राम मंदिर बने? वो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने राम मंदिर का ताला खुलवाया था."

ये भी पढ़ें

MP Naxal Killings: मध्य प्रदेश के चुनावी मौसम में एक्टिव हुए नक्सली, पुलिस का मुखबिर होने के शक में मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget