एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 472 प्रत्याशी हैं ‘दागी’, बीजेपी के सुरेंद्र पटवा पर दर्ज हैं 175 केस

MP Election 2023 Date: 24 उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं. इनमें से एक ने अपने खिलाफ बलात्कार से संबंधित केस दर्ज होने की जानकारी दी है.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी दी है. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 2,534 उम्मीदवारों में से 472 (19 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

एडीआर डेटा के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के दौरान दिए गए ऐफिडेविट में खुद ही अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का जिक्र किया है, उनकी संख्या 291 (11 प्रतिशत) है. यहां हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में जिन पर कई केस दर्ज हैं.

बीजेपी के सुरेंद्र पटवा सबसे आगे

इस सूची में शीर्ष पर भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पटवा हैं, जिनके खिलाफ 175 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनके बाद भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार हैं, जिन पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कांग्रेस के प्रत्याशी भी पीछे नहीं

कांग्रेस उम्मीदवार पी. सी. शर्मा (प्रकाश मांगीलाल शर्मा) के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक अन्य कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने अपने ऐफिडेविट में बताया है कि उनके खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीजेपी उम्मीदवार बिसाहू लाल सिंह ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

किस पार्टी में सबसे ज्यादा ऐसे उम्मीदवार

  • एडीआर ने अपने विश्लेषण में बताया है कि कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों में से 121 (53 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में आपराधिक मामले दर्ज होने का जिक्र किया है. वहीं 61 (27 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात मानी है.
  • बात बीजेपी की करें तो इसके 230 उम्मीदवारों में से 65 (या 28 प्रतिशत) ने खुद ही अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को स्वीकार किया है. वहीं 23 (10 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है.
  • एडीआर ने बताया है कि आप के 66 उम्मीदवारों में से 26 (39 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 18 (27 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में गंभीर आपराधिक मामलों के बारे में बताया है.
  • बीएसपी के 181 उम्मीदवारों में से 16 (9 फीसदी) ने आपराधिक रिकॉर्ड घोषित किया है, जबकि 16 (9 फीसदी) ने के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

एक प्रत्याशी पर दर्ज है रेप का केस

चुनाव लड़ रहे 24 उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं. इनमें से 1 उम्मीदवार ने आईपीसी की धारा-376 के तहत बलात्कार से संबंधित केस दर्ज होने की जानकारी दी है. इसके अलावा 10 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में हत्या (आईपीसी धारा-302) से संबंधित मामलों की घोषणा की है, और 17 उम्मीदवारों ने हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा-307) से संबंधित मामलों की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें

War Exercises: अब तक का सबसे बड़ा नौसेना अभ्यास कर रहा चीन और पाकिस्तान, कराची बंदरगाह पर दिखे चाइनीज वॉरशिप और सबमरीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget