एक्सप्लोरर

Election 2024: पीएम मोदी पर जमकर बरसे जयराम रमेश, कहा- केंद्र सरकार ने युवाओं की उम्मीदों को तोड़ा, अब करना चाहती है ये काम

Election: रमेश ने कहा कि भारत में बेरोजगारी के साथ-साथ छिपा हुआ अल्प-रोजगार एक गंभीर समस्या है. EPFO के 2021-22 के आंकड़ों से पता चलता है कि औपचारिक क्षेत्र में रोजगार 2019-20 की तुलना में 5.3% कम था.

Congress Attack Prime Minister Modi:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव (जनसंचार) ने बेरोजगारी के मुद्दे पर पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने भारत के युवाओं की आशाओं और सपनों को कुचल दिया है और इससे आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं.

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आत्महत्याओं पर जानकारी छिपाने के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) डेटा में हेरफेर करना चाहती है. उन्होंने कहा, विनाशकारी आर्थिक नीतियों ने वास्तव में शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को कम कर दिया है.

शिक्षित युवाओं को नहीं मिल पा रही चाय

जयराम रमेश ने आगे कहा, मोदी सरकार का अगला कदम युवाओं के आत्महत्या दर को छिपाने के लिए 2022 के लिए एनसीआरबी डेटा में हेरफेर करना है. जयरमाम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आनंद विहार टर्मिनल पर राहुल गांधी की हालिया बातचीत का हवाला देते हुए कहा, बड़ी संख्या में शिक्षित युवा, जिनमें इंजीनियरिंग डिग्री वाले लोग भी शामिल थे, औपचारिक रोजगार पाने में असमर्थ हैं और उन्हें अनिश्चित अनौपचारिक नौकरियां करने को मजबूर होना पड़ रहा है.

अल्प रोजगार भारत में गंभीर समस्या

रमेश ने कहा कि भारत में बेरोजगारी के साथ-साथ छिपा हुआ अल्प-रोजगार एक गंभीर समस्या है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 2021-22 के आंकड़ों से पता चलता है कि औपचारिक क्षेत्र में रोजगार 2019-20 की तुलना में 5.3% कम था. 2019-20 और 2021-22 के बीच औपचारिक नियोक्ताओं की संख्या में भी 10.5% की गिरावट आई.

नौकरियों में 31 प्रतिशत तक की आई गिरावट

जयराम रमेश ने अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि, 2021-22 में 25 वर्ष से कम आयु के 42% ग्रेजुएट बेरोजगार थे. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार, 2016-17 और मार्च 2023 के बीच मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर में नौकरियों में 31% की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें

संसद में दानिश अली पर दिए बयान से मचा था बवाल, सस्पेंशन से बचे बिधूड़ी पर अब विशेषाधिकार समिति करेगी फैसला, जानें आगे क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget