एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, UP की 16 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में यूपी के 16 और महाराष्ट्र के 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों और महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इससे पहले कांग्रेस ने 7 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी उसमें उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात की 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे. पहली सूची में यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम थे. इस तरह से पार्टी उत्तर प्रदेश में अब तक 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

आज इस सूची में उत्तर प्रदेश के 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. सबसे खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई नेता सावित्री बाई फुले को बहराईच से टिकट दिया है. इसके अलावा मुरादाबाद से राज बब्बर, सुल्तानपुर से संजय सिंह, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल, मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी, सीतापुर से श्रीमती कैसर जहां, फतेहपुर से राकेश सचान, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह सहित, खीरी से जफर अली नकवी, मिश्रिक से मंजरी राही, मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव, संत कबीरनगरनगर से परवेज खान, बांसगांव से कुश सौरभ, लालगंज से पंकज मोहन सोनकर, रॉबर्टगंज से भगवती प्रसाद चौधरी को टिकट दिया गया है.

महाराष्ट्र की 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार इसके अलावा महाराष्ट्र की भी 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है. इसके तहत मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त, सोलापुर से सुशील शिंदे, मुंबई साउथ से मिलिंद देवड़ा, नागपुर से नाना पटोले, गढ़चिरौली से डॉ नामदेव दल्लूजी उसेंडी को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है.

7 मार्च को जारी की थी पहली लिस्ट 7 मार्च को कांग्रेस ने जो सूची जारी की थी उसमें यूपी के 11 और गुजरात के 4 सीटों के उम्मीदवारों का एलान किया गया था. बता दें कि पहली लिस्ट में कांग्रेस ने रायबरेली से सोनियां गांधी और अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का एलान किया था. इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धरौहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री और कुशीनगर से आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया है.

गुजरात में ये हैं कांग्रेस के 4 उम्मीदवार गुजरात में कांग्रेस ने अहमदाबाद वेस्ट (एससी) से राजू परमार, आनंद से भारत सिंह सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर (एससी) से रंजीत मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget