एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आलोचकों पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, कहा- जिनको लगता है बीजेपी हार जाएगी, वो 4 जून को अपने पास पानी रखे

Lok sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर ने अपने आकलन में इस बार फिर बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. विपक्ष की आलोचना पर उन्होंने कहा है कि 4 जून को उन्हें भरपूर पानी अपने पास रखना चाहिए.

Lok sabha Elections 2024: जन सुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें मिली थी, उसके आसपास ही इस चुनाव में भी सीटें आएंगी. इसके आलावा उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी की प्राथमिकताओं को लेकर भी भविष्यवाणी की है. उनके इस बयान का विपक्ष और विरोधी आलोचना कर रहे हैं.

पीके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर आलोचकों पर तंज कसते हुए उन्हें 4 जून को भरपूर पानी पीने की सलाह दी है प्रशांत किशोर ने लिखा, ''पानी पीना अच्छा है क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को हाइड्रेटेड रखता है. जो लोग इस चुनाव के नतीजे के बारे में मेरे आकलन से चकित हैं, उन्हें 4 जून को भरपूर पानी अपने पास रखना चाहिए. 2 मई 2021 और बंगाल को याद रखें''

आपको बता दें कि 2021 में प्रशांत किशोर टीएमसी का प्रचार अभियान देख रहे थे, और उन्होंने कहा था कि प.बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम सबको चौंका देगा और भाजपा 100 सीटों से कम पर सिमट जाएगी. जबकि उस समय के जितने सारे अन्य आकलन थे, अधिकांश ने भाजपा को बहुमत हासिल करते हुए दिखाया था. खुद भाजपा भी ऐसा ही दावा कर रही थी.

प्रशांत किशोर ने एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि भाजपा 303 या उससे कुछ अधिक सीटें जीतेगी. 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीती थी. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार दक्षिण भारत के साथ-साथ ओडिशा और प.बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलने जा रही है.

पीके के आकलन पर चुनावी विश्लेषक योगेंद्र यादव ने जवाब दिया था. यादव ने कहा कि पीके का जो भी अनुमान हो, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि इस बार भाजपा 2019 के मुकाबले 50 सीटें कम जीत रहीं हैं. योगेंद्र यादव ने यह भी कहा था कि उनके पास 35 साल से अधिक का अनुभव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget