एक्सप्लोरर

India TV-CNX Opinion Poll: अमेठी के बाद क्या रायबरेली भी जीत सकती है बीजेपी, सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद चौंका रहे सर्वे के नतीजे

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी की हार के बाद अमेठी सीट कांग्रेस से छिन चुकी है. अब सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली में भी बीजेपी जीत हासिल कर सकती है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से किए गए सर्वे में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. I.N.D.I.A. गठबंधन उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने की जुगत में लगा है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इसके लिए गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो चुका है. हालांकि, सर्वे में अलग ही नतीजे सामने आ रहे हैं. इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपीनियन पोल के अनुसार आगामी चुनाव में कांग्रेस को रायबरेली में भी हार का सामना करना पड़ सकता है.

रायबरेली सीट से सोनियां गांधी चुनाव लड़ती थीं और वह लगातार जीत हासिल करती आ रही थीं. इस बार उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया और अब यह सीट भी बीजेपी के खाते में जा सकती है.

2019 में कांग्रेस की एकमात्र सीट थी रायबरेली
पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी. यह रायबरेली सीट ही थी, जहां से सोनिया गांधी चुनाव जीती थीं. अब सोनिया गांधी ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य के कारणों का हवाला देते हुए राज्यसभा जाने का फैसला किया है. वह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीत चुकी हैं. अब माना जा रहा था कि उनकी जगह सोनिया यहां से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसके कोई संकेत नहीं दिए हैं. ऐसे में गांधी परिवार के इस सीट से हटने पर कांग्रेस की हार हो सकती है. सर्वे में भी इस सीट पर बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है.

गांधी परिवार का गढ़ रही है रायबरेली सीट
रायबरेली सीट पर 66 साल कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है. इनमें से 56 साल गांधी परिवार का कोई सदस्य यहां से चुनाव जीता है. 1952-60 के बीच दो बार फिरोज गांधी यहां से सांसद रहे. इसके बाद 1967-80 के बीच इंदिरा गांधी चार बार चुनाव जीतीं. 2004 से सोनिया गांधी इस सीट पर चुनाव जीतती आ रही हैं. आजादी के बाद से कांग्रेस यहां पर सिर्फ तीन बार चुनाव हारी है. अब सोनिया के जाने के बाद कांग्रेस की चौथी हार के आसार प्रबल दिख रहे हैं.

2019 में अमेठी में हारे थे राहुल
2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी पारंपरिक अमेठी सीट के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया था. इसके बाद माना गया कि अमेठी में हार के डर से राहुल ने वायनाड से पर्चा भरा है. अंत में हुआ भी यही. राहुल को बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, वह वायनाड से चुनाव जीत गए और लोकसभा पहुंचे. 

अमेठी से 1980 में संजय गांधी जीते थे. इसके बाद राजीव गांधी 1981 से 1991 तक यहां से सांसद रहे. 1999 में सोनिया को जीत मिली. 2004 से 2014 तक राहुल गांधी यहां से सांसद रहे और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की चार सीटों पर AAP ने उतारे उम्मीदवार, किस सीट पर क्या है समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget