एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 2019 के बाद जिन राज्यों में बीजेपी हारी विधानसभा चुनाव, वहां लोकसभा में कैसी रहेगी स्थिति, देखिए आंकड़ों की नजर में

Lok Sabha Elections 2024 Date: अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और इस साल के आखिरी में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं.

Lok Sabha Elections: अगले वर्ष अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है. वह इसलिए क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को पराजय का मुंह देखना पड़ा था. अब आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की इन राज्यों में क्या संभावना है. इसे जानने के लिए अभी हाल ही में हुए INDIA TV-CNX  के सर्वे पर नजर दौड़ानी होगी.

बीजेपी को 2019 के बाद हुए विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था. इसमें दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की स्थिति बहुत ही खराब रही थी. पश्चिम बंगाल के नतीजे सर्वाधिक चौंकाने वाले थे. यहां पार्टी का वोट परसेंट बढ़ने के बावजूद करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

एनडीए को इस बार इतनी सीटें मिलने की संभावना

विधानसभा चुनाव में इन पांचों राज्यों में लचर प्रदर्शन के बावजूद 2024 लोकसभा में बीजेपी गठबंधन (एनडीए) को नुकसान होता दिख रहा है. सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में एनडीए को अगले आम चुनाव में कुल 48 सीटों में से 24 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) को भी इतनी ही 24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

बीजेपी ने पिछले 2019 के चुनाव में अकेले दम पर 23 सीटें जीती थीं. वहीं अगर झारखंड की बात की जाए तो इस बार के लोकसभा चुनाव में एऩडीए को 14 में से 13 सीटें मिल सकती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी को 11 सीटों पर जीत मिली थी.

दिल्ली और पंजाब में देखने को मिल सकता है बदलाव 

सर्वे के अनुसार इस बार केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही. 2024 के चुनाव में दिल्ली में बीजेपी को 5 सीटें मिल रही हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में और अधिक नुकसान होता दिख रहा है. बीजेपी को 2024 के चुनाव में 42 सीटों में मात्र 12 सीटें पश्चिम बंगाल में मिलने की संभावना जताई गई है.

यहां ममता के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन इंडिया को काफी फायदा हो रहा है. INDIA को यहां 30 सीटें मिलती दिख रही हैं. 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने अकेले दम 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं दिल्ली में दमदार प्रदर्शन करते हुए सातों लोकसभा सीटें जीतकर विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था.

हिमाचल में भी बीजेपी को लगेगा झटका

हालिया सर्वे के परिणामों की मानें तो बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में भी झटका लग सकता है. लोकसभा चुनाव 2024 में 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं इंडिया को 1 सीट मिलने की उम्मीद है. हिमाचल प्रदेश में 2019 में बीजेपी ने चारों लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था. यहां विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 40 विधानसभा सीटों पर विजय हासिल हुई थी.  

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, सभी 48 सीटों पर प्रभारी किए नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget