एक्सप्लोरर

शमी के सहारे संदेशखाली का मुद्दा भुनाएगी बीजेपी? जानें किस सीट से मिल सकता है टिकट

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखाली का मुद्दा चरम पर है. इसे भुनाने के लिए बीजेपी मोहम्मद शमी को बशीरहाट सीट से टिकट दे सकती है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में पार्टी एक-एक सीट जीतने के लिए काम कर रही है. इस कड़ी में बीजेपी पश्चिम बंगाल से क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी टिकट दे सकती है. मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेला है. ऐसे में संदेशखाली के मामले को भुनाने के लिए मोहम्मद शमी को बशीरहाट से टिकट दिया जा सकता है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है. ऐसे में पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाना चाहती है. इसके लिए मोहम्मद शमी सटीक चेहरा हो सकते हैं. शमी की लोकप्रियता उन्हें चुनाव जिता सकती है.

संदेशखाली मुद्दे को भुना सकती है बीजेपी

संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए गलत व्यवहार के मुद्दे को बीजेपी अच्छे से भुनाना चाहती है. इसके जरिए बीजेपी की कोशिश ममता बनर्जी का महिला वोट बैंक काटने की भी है. इसी वजह से संदेशखाली में बीजेपी की कोशिश सत्ता में आने की होगी. इसके लिए बीजेपी ऐसे चेहरे पर दांव लगाना चाहती है, जिसकी काट ममता बनर्जी के पास न हो और मोहम्मद शमी इसके लिए उपयुक्त चेहरा हो सकते हैं.

चोट से जूझ रहे हैं शमी

मोहम्मद शमी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं. वनडे विश्व कप के बाद वह देश के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी एड़ी की सर्जरी कराई है. ऐसे में शमी चुनावी मैदान में उतरना चाहेंगे या नहीं. यह भी बड़ा सवाल है. मोहम्मद शमी भले ही बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हों, लेकिन वह यूपी के अमरोहा के रहने वाले हैं. ऐसे में बंगाल की राजनीति में उनकी कितनी दिलचस्पी यह भी देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: तम‍िलनाडु-पुडुचेरी में कांग्रेस-DMK में बनी बात, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget