एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'पीएम कह दें कि आडवाणी के लिए बनाया था नियम...', केजरीवाल ने रिटायरमेंट के मुद्दे पर PM मोदी को घेरा

Election 2024: केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को वोट देने का मतलब अमित शाह को वोट देना होगा क्योंकि अगले साल मोदी रिटायर हो जाएंगे. इसके बाद अमित शाह PM बनेंगे.

Lok Sabha Election 2024 Latest News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है. उन्होंने रविवार (12 मई 2024) को कहा कि, 75 साल के नियम के आधार पर आडवाणी जी, मुरली मनोहर जी और कई लोगों को रिटायर किया गया. इसी आधार पर मैंने मोदी जी की रिटायरमेंट वाली बात कही थी. पीएम मोदी ने इस पर अभी कुछ नहीं बोला है, जो नियम उन्होंने बनाया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम कह दें कि आडवाणी जी के लिए यह नियम बनाया था और मेरे ऊपर यह लागू नहीं होगा. मोदी जी बताएं कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी को अगले दो महीने में हटाया जाएगा  और यह बात पक्की है. क्योंकि कल किसी बीजेपी नेता ने नहीं कहा कि योगी जी को नहीं हटाया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा था- अमित शाह बनेंगे पीएम

केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के एक दिन बाद शनिवार (11 मई 2024) को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को वोट देने का मतलब अमित शाह को वोट देना होगा क्योंकि नरेंद्र मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और वह रिटायर हो जाएंगे. इसके बाद अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे.

अमित शाह को देनी पड़ी थी सफाई

तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम बनने के सवालों पर अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल को पीएम मोदी के 75 साल के होने से खुश होने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ''मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी को बताना चाहता हूं कि आपको मोदीजी के 75 वर्ष के होने पर खुश होने की जरूरत नहीं है. बीजेपी के संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. वह प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.''

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections: 'वो गिन रहे नोट, हम करेंगे जातिगत गिनती', वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget