एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह और केजरीवाल में जुबानी जंग, दिल्ली के CM के आरोपों पर शाह ने दिया ये जवाब

Elections 2024: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट देने का मतलब अमित शाह को वोट देना होगा क्योंकि मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और रिटायर हो जाएंगे. इसके बाद अमित शाह PM बनेंगे.

Lok Sabha Election 2024 Latest News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर बाहर आते ही चुनावी मैदान में कूद गए हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमले भी शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में शनिवार (11 मई 2024) को अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के 75 साल के होने और रिटायरमेंट का सवाल उठाकर अमित शाह पर कई सवाल उठाए.

केजरीवाल के इन सवालों के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उतरना पड़ा. अब दोनों के बीच ही जुबानी जंग शुरू हो गई है. दिल्ली के सीएम ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और फिर उन्हें पार्टी के बनाए नियम के तहत रिटायर होना होगा. इसके बाद अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे.

अमित शाह ने दिया केजरीवाल को ये जवाब

तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम बनने के सवालों पर अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल को पीएम मोदी के 75 साल के होने से खुश होने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ''मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी को बताना चाहता हूं कि आपको मोदीजी के 75 वर्ष के होने पर खुश होने की जरूरत नहीं है. बीजेपी के संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. वह प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.''

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को लेकर कहा था ये

केजरीवाल ने 50 दिनों के बाद जेल से बाहर आने के एक दिन बाद शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को वोट देने का मतलब अमित शाह को वोट देना होगा क्योंकि नरेंद्र मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और वह रिटायर हो जाएंगे. इसके बाद अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे.

आडवाणी का जिक्र कर बीजेपी पर भी किया हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग I.N.D.I.A ब्लॉक से उनके नेता का चेहरा पूछते हैं. मैं बीजेपी से पूछता हूं कि उनका पीएम कौन होगा? मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं. उन्होंने नियम बनाया था कि बीजेपी में 75 साल के नेताओं को रिटायर कर दिया जाएगा. इसी आधार पर उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन और कई अन्य नेताओं को रिटायर कर दिया. इस नियम के हिसाब से वह अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे. वह अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं. क्या शाह मोदीजी की गारंटी पूरी करेंगे?"

इससे पहले लगाया था जेल में मारने का आरोप

अमित शाह और अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग का यह पहला मामला नहीं है. समय-समय पर दोनों एक-दूसरे पर हमला करते रहते हैं. इसी महीने की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेल में अरविंद केजरीवाल को मरवाना चाहते हैं. इसके जवाब में अमित शाह ने कहा था कि तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन है और इसके मुखिया खुद अरविंद केजरीवाल हैं तो क्या वह अपनी हत्या की साजिश खुद ही रच रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Haryana News: 'जमानत सिर्फ केजरीवाल की हुई है, मुख्यमंत्री अभी...', अनिल विज का दिल्ली के CM पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget