एक्सप्लोरर

Haryana News: 'जमानत सिर्फ केजरीवाल की हुई है, मुख्यमंत्री अभी...', अनिल विज का दिल्ली के CM पर तंज

Anil Vij News: बीजेपी नेता अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभी भी जेल में है क्योंकि वो न तो CM के हस्ताक्षर कर सकते हैं और ना ही दफ्तर में जा सकते हैं.

Anil Vij on Arvind Kejriwal: हरियाणा के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज (Anil Vij) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि जमानत सिर्फ अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) की हुई लेकिन मुख्यमंत्री अभी भी जेल के अंदर हैं.

अनिल विज ने कहा, ''जो गिरफ्तार हुए और जो जेल गए, वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे. लेकिन अदालत से जो जमानत हुई है वो सिर्फ केजरीवाल की हुई है, मुख्यमंत्री अभी भी जेल के अंदर है क्योंकि न तो मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर कर सकते हैं और ना ही वह मुख्यमंत्री के दफ्तर में जा सकते हैं और ना ही सचिवालय में जा सकते है.

अनिल विज का सीएम केजरीवाल पर तंज

हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल के ऊपर पाबंदिया लगाई गई हैं. तो वो केवल अरविंद केजरीवाल बाहर आए हैं और मुख्यमंत्री अभी भी अंदर है.'' अनिल विज ने शनिवार (11 मई) को मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में प्रचार को लेकर अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है.

सीएम अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद पहली बार 11 मई को दक्षिणी दिल्ली में रोड शो किया. इससे पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रिटायर होने वाले हैं क्योंकि बीजेपी में उन्होंने खुद ही नियम बनाए थे कि जो 75 साल का होगा वो रिटायर हो जाएगा. सीएम केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि पीएम मोदी अपने लिए नहीं बल्कि गृहमंत्री अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वोट सोच समझकर ही देने जाएं.

ये भी पढ़ें:

BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे अनिल विज, कांग्रेस कैंडिडेट वरुण मुलाना ने रोककर लिया आशीर्वाद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget